फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese surgeons conduct remote surgery using 5G technology

चीन में 200 किमी दूर बैठे डॉक्टरों ने 5जी तकनीक से की सफल सर्जरी

Wed, 12 Jun 2019 06:24 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 12 Jun 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
Chinese surgeons conduct remote surgery using 5G technology
चीन में डॉक्टरों ने 200 किमी दूर बैठकर गॉल ब्लेडर की समस्या से जूझ रहे मरीज की 5जी नेटवर्क तकनीक से रिमोट सर्जरी की। चीनी मीडिया की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी चीन के हुबेई प्रांत में यह सर्जरी लगभग एक घंटे तक चली। 
विज्ञापन


लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेकटोमी नामक इस सर्जरी के लिए दूरसंचार कंपनी चाइना मोबाइल ने 6 जून को 5जी नेटवर्क के लिए लाइसेंस प्राप्त किया। यह सर्जरी 5जी इंटरनेट कनेक्शन की प्रक्रिया में ही संभव हो सकी।
विज्ञापन


सर्जरी शेओन्गजिया फॉरेस्ट्री जिला के ताइहे अस्पताल की ब्रांच में हुई जिसे 200 किमी दूर शियान शहर से लाइव फीड के माध्यम से रिमोट के जरिये अंजाम दिया गया। डॉक्टरों ने कहा, 5जी तकनीक का धन्यवाद देना चाहिए, जिसने नेटवर्क में कोई बाधा नहीं पहुंचाने दी। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ तस्वीरें और वीडियो

चाइना मोबाइल की हुबेई ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी गुई कुनपेंग ने कहा, 5जी तकनीक साफ वीडियो और तस्वीरों की गारंटी देती है। इसमें सेकंड भर की देरी नहीं होती। नेटवर्क के दम पर डॉक्टर मरीज से दूरी की परवाह किए बिना रिमोट से सर्जरी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हमारी ब्रांच ने 300 5जी बेस स्टेशन बनाए हैं। इससे दूरस्थ शहरों व ग्रामीण इलाकों में भी तेज इंटरनेट की सुविधा मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed