फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese President Xi speaks to Ukrainian counterpart offers to mediate to end war with Russia

Ukraine War: शी जिनपिंग ने जेलेंस्की से की फोन पर बात, युद्ध को खत्म करने के लिए की मध्यस्थता की पेशकश

Wed, 26 Apr 2023 10:06 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Apr 2023 10:06 PM IST
सार

चीन के राष्ट्रपति शी ने फोन पर बातचीत में कहा, बातचीत और संवाद ही आगे बढ़ने का एकमात्र व्यावहारिक तरीका है। उन्होंने संघर्ष विराम पर बातचीत के लिए एक विशेष दूत भेजने की पेशकश की।

विज्ञापन
Chinese President Xi speaks to Ukrainian counterpart offers to mediate to end war with Russia
वोलोदिमिर जेलेंस्की, शी जिनपिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 को शुरु हुआ भीषण युद्ध अब भी जारी है। दोनों पक्षों के हजारों सैनिक मारे जा चुके हैं। लेकिन यह संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ फोन पर पहली बातचीत की। इस दौरान उन्होंने युद्ध को खत्म करने के लिए संघर्ष विराम और राजनीतिक समाधान लाने के लिए मध्यस्थता करने की पेशकश की। 

विज्ञापन


शी जिनपिंग ने पिछले महीने मॉस्को का दौरा कर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एकजुटता जताई थी। तब इसकी दुनियाभर में खूब चर्चा हुई थी। अब वहीं शी जिनपिंग जेलेंस्की के साथ फोन पर बातचीत में मध्यस्थता की बात कर रहे हैं। शी ने कहा, बातचीत और संवाद ही आगे बढ़ने का एकमात्र व्यावहारिक तरीका है। उन्होंने संघर्ष विराम पर बातचीत के लिए एक विशेष दूत भेजने की पेशकश की। 
विज्ञापन


उन्होंने लंबे समय से चल रहे युद्ध को लेकर आगाह करते हुए कहा, परमाणु युद्ध में कोई विजेता नहीं होता। परमाणु मुद्दे पर सभी संबंधित पक्षों को शांत रहना चाहिए और संयम बरतना चाहिए। अपने और मानवता के हित में वास्तव में काम करना चाहिए और मिलकर संकट का प्रबंधन करना चाहिए। शी ने कहा, अब तर्कसंगत सोच और आवाजें बढ़ रही हैं, ऐसे में संकट के राजनीतिक समाधाना के लिए इस अवसर का लाभ उठाना और अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करना महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद शी और जेलेंस्की के बीच यह पहला संपर्क है। मध्य पूर्व के दो प्रतिद्वंद्वी देश ईरान और सऊदी अरब के बीच शांति समझौते पर सफलतापूर्व बात करने के बाद शी जिनपिंग अब चीन की राजनयिक पहुंच को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। सात साल पहले दोनों देशों (सऊदी अरब-ईरान) ने भारी विवाद के बाद अपने राजनयित रिश्ते तोड़ लिए थे। 

रूस का जिक्र किए बिना शी ने जेलेंस्की से कहा, उम्मीद है सभी पक्ष यूक्रेन संकट पर गंभीरता से विचार करेंगे और मिलकर बातचीत के जरिए यूरोप में स्थायी शांति और सुरक्षा लाने के तरीकों का पता लगाएंगे। उन्होंने कहा, चीन शांति के लिए वार्ता जारी रखेगा और जल्द संघर्ष विराम व शांति बहाली के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा। चीन, यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान पर सभी पक्षों के साथ गहन संवाद करने के लिए विशेष प्रतिनिधि को यूक्रेन और अन्य देशों में भेजेगा। 
 
आधिकारिक बयान में रूस का कोई जिक्र नहीं किया गया है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध करने के बाद से चीन ने रूस की निंदा नहीं की है। हालांकि, उसने मॉस्को के दावों को भी मान्यता नहीं दी है। लेकिन, उसने रूस के साथ राजनीतिक, व्यापारिक और सैन्य संबंधों को मजबूत किया है। जेलेंस्की ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ फोन पर लंबी और सार्थक बातचीत हुई। मुझे भरोसा है कि यह फोन कॉल चीन में यूक्रेन के राजदूत की नियुक्त के साथ ही हमारे द्विपक्षीय संबंधों के विकास को एक शक्तिशाली गति देगी। पुतिन पहले ही चीन की मध्यस्थता का स्वागत कर चुके हैं।  


पर्यवेक्षकों का कहना है कि जेलेंस्की के पास विवादित क्षेत्रों पर रूसी दावों को छोड़े बिना समझौते को स्वीकार करने के लिए बहुत कम जगह है। शी की रूस यात्रा से पहले चीन ने 12 सूत्रीय दस्तावेज जारी कर यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता के बाद संघर्ष विराम का आह्वान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed