फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese President Xi Jinping tension on Tiber border, says Sinicise Tibetan Buddhism build fortress around Tibet

तिब्बत के मुद्दों पर घबराए चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने भारत की सीमा को लेकर दिया ये आदेश

Sun, 30 Aug 2020 03:23 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 30 Aug 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Chinese President Xi Jinping tension on Tiber border, says Sinicise Tibetan Buddhism  build fortress around Tibet
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की हाल के दिनों में तिब्बत को लेकर चिताएं बढ़ गई है। दरअसल, उनकी सरकार की तरफ से लगातार तिब्बतियों को अपने पाले में करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है, लेकिन इसमें उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई है। 

विज्ञापन


इस कारण चीन को एक तरफ अलगाववाद की चिंता सता रही है तो दूसरी तरफ भारत के साथ लगती सीमा पर मुंह की खाने के बाद सुरक्षा को लेकर नींद भी उड़ी हुई है। दरअसल, तिब्बत को लेकर पांच साल बाद एक बैठक का आयोजन किया गया था, लेकिन इसमें चीन के राष्ट्रपति का चेहरा और जबान दोनों ही उनकी चिंता को व्यक्त करने में जुटे थे। 
विज्ञापन



पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद 'तिबब्त पॉलिसी बॉडी' की उच्च स्तरीय बैठक की गई। इसमें जिनपिंग ने भारत के साथ लगी सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया और कहा कि देश की सर्वोच्च प्राथमिकता सीमाओं की सुरक्षा होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमेरिका ने कहा, एक इंच पीछे नहीं हटेंगे, चीन की चेतावनी- खतरे में डाल रहे सैनिकों की जान

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शी ने पार्टी, सरकार और सैन्य नेतृत्व को सीमा सुरक्षा को मजबूत करने का आदेश दिया। साथ ही कहा कि भारत से लगती सीमाओं पर सुरक्षा, शांति और स्थिरता सुनिश्चित की जाए। 

चीनी राष्ट्रपति तिब्बत पर आयोजित 7वें केंद्रीय सेमिनार में लोगों को संबोधित तक रहे थे। यह तिब्बत की चीन नीति पर देश का सबसे महत्वपूर्ण मंच है, जिसपर साल 2015 के बाद पहली बार चर्चा हुई है। शी ने लोगों को जागरूक करने का आदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए अलगाववाद के खिलाफ अभेद्य किले का निर्माण करें। 

जिनपिंग ने तिब्बती बौद्ध धर्म का 'सिनीकरण' करने का आह्वान भी किया। दरअसल, सिनीकरण का अर्थ है गैर चीनी समुदायों को चीनी संस्कृति के अधीन लाना और इसके बाद समाजवाद की अवधारणा के साथ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की राजनीतिक व्यवस्था उस पर लागू करना। 


भारत-चीन के बीच सीमा का अधिकांश हिस्सा तिब्बत से जुड़ा हुआ है। चीन ने इस पर 1950 में कब्जा कर लिया था। इसके बाद बड़ी संख्या में तिब्बत के रहने वाले लोगों ने भारत में शरण ली। अधिकतर तिब्बतियों ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला को अपना घर बनाया हुआ है। 

दूसरी तरफ, जून में लद्दाख में हुई हिंसक झड़प के बाद से भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इस झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे, लेकिन चीन की तरफ से अपने हताहत सैनिकों की जानकारी साझा नहीं की गई। हालांकि, इसके बाद रिश्तों को सुधारने के लिए दोनों ही देशों के बीच कई स्तर की बातचीत हुई, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed