फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese official arrested on charges of blasphemy in Pakistan driver complains to police

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में चीनी अधिकारी गिरफ्तार, ड्राइवर ने ही कराई एफआईआर

Mon, 17 Apr 2023 08:11 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 17 Apr 2023 08:11 PM IST
सार

दसू पुलिस थाने के अधिकारी नसीरुद्दीन का कहना है कि आरोपी के ड्राइवर ने केस दर्ज कराया था। आरोपी की पहचान तियान रूप में की गई है। आरोपी के खिलाफ पाकिस्तानी दंड सहिंता की धारा 265 सी के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
Chinese official arrested on charges of blasphemy in Pakistan driver complains to police
हथकड़ी - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान पुलिस ने खैबर पख्तूनख्वा में एक चीनी नागरिक को ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि ऊपरी कोहिस्तान जिले में पाकिस्तान की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना दसू में काम कर रहे चीनी प्रबंधक ने शुक्रवार को कथित रूप से ईशनिंदा पूर्ण टिप्पणी की थी। पुलिस ने बताया कि काम से मैनेजर खुश नहीं था और तभी कर्मचारी साप्ताहिक प्रार्थना करने चले गए थे।

विज्ञापन

राजमार्ग पर लगाया चक्काजाम
दसू पुलिस थाने के अधिकारी नसीरुद्दीन का कहना है कि आरोपी के ड्राइवर ने केस दर्ज कराया था। आरोपी की पहचान तियान रूप में की गई है। आरोपी के खिलाफ पाकिस्तानी दंड सहिंता की धारा 265 सी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा परियोजना पर काम कर रहे सैकड़ों निवासियों और मजदूरों ने राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया और गिरफ्तारी की मांग करते हुए रैली निकाली।

विज्ञापन

सोमवार को फिर से किया प्रदर्शन
पुलिस के अनुसार, मामला सामने आने के बाद स्थानीय भीड़ ने परियोजना स्थल के पास स्थित चीनी शिविर में घुसने की कोशिश की थी। भीड़ को नियंत्रित किया गया, लेकिन सोमवार को वह फिर से इकट्ठे हो गए। लोगों ने छह से सात घंटे कर प्रदर्शन किया और विरोध करते हुए काराकोरम राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। भारी विरोध के बाद पुलिस ने तियान को गिरफ्तार किया। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। इस्लामाबाद में चीनी दूतावास की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 जुलाई 2021 में एक आत्मघाती विस्फोट से जलविद्युत परियोजना स्थल प्रभावित हो गया था। विस्फोट में नौ चीनी नागरिकों सहित 13 लोगों की मौत हुई थी। मारे गए लोगों में से नौ चीनी नागरिक और दो फ्रंटियर कोर के सैनिक शामिल थे। 

ईशनिंदा के ताजा आंकड़े
करीब 2 साल पहले सियालकोट की एक फैक्ट्री में काम करने वाले एक श्रीलंकाई नागरिक को ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान में आजादी के बाद से ईशनिंदा के मामलों में 89 नागरिक मारे गए हैं। जनवरी 2022 में जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक, आजादी से 2021 तक ईशनिंदा के आरोप में 18 महिलाएं और 71 पुरुषों की हत्या की गई है। जबकि, 107 महिलाओं और 1,308 पुरुषों के खिलाफ ईशनिंदा के आरोप लगाए गए थे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed