फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese military's new model for integrated training group drills reaches front lines: PLA daily

China: चीनी सेना ने अपने सैनिकों के लिए शुरू किया नया प्रशिक्षण मॉडल, आधुनिक युद्धों के लिए कर रहा तैयार

Tue, 03 Dec 2024 05:20 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 03 Dec 2024 05:20 PM IST
सार

China: चीन अपने सैन्य बलों को आधुनिक बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है, ताकि वह अमेरिका से अपनी सैन्य ताकत के अंतर को कम कर सके और तेजी से बदलते भू-राजनीतिक माहौल में अपनी रक्षा क्षमताओं को बेहतर बना सके।

विज्ञापन
Chinese military's new model for integrated training group drills reaches front lines: PLA daily
चीन की सेना - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चीनी सेना ने अपने सैनिकों को आधुनिक युद्ध की स्थितियों से परिचित कराने के लिए सीमा पर एक नया प्रशिक्षण मॉडल शुरू किया है। इस मॉडल के तहत सेना की विभिन्न इकाइयों मिलकर काम करती हैं और एकजुट होकर युद्ध में खास रणनीतियों का इस्तेमाल करती हैं। यह कदम चीनी सेना की तत्परता को बढ़ाने के लिए उठाया गया है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) डेली ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


चीन अपनी सेना के प्रशिक्षण को आधुनिक बनाने में तेजी से काम कर रहा है, ताकि वह आधुनिक युद्ध की स्थितियों का सामना कर सके। इस नए मॉडल के तहत प्रशिक्षण को और अधिक वास्तविक और युद्ध जैसी स्थितियों के करीब लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सेना की तैयारियों और क्षमताओं में सुधार हो सके। 
विज्ञापन


बीजिंग अपने सैन्य बलों को आधुनिक बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है, ताकि वह अमेरिका से अपनी सैन्य ताकत के अंतर को कम कर सके और तेजी से बदलते भू-राजनीतिक माहौल में अपनी रक्षा क्षमताओं को बेहतर बना सके। पीएलए डेली ने कहा, यूक्रेन युद्ध में उन्नत और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल ने इस प्रशिक्षण को और अधिक जरूरी बना दिया है। इस कारण चीन अब अपनी सेना की अलग-अलग शाखाओं के बीच मिलकर काम करने पर जोर दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रशिक्षण सीमा पर लागू करना खासतौर पर भारत और चीन के बीच 3488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के मामले में महत्वपूर्ण है। हाल ही में लद्दाख में दोनों देशों के सैनिकों के बीच जो तनाव था, उसे हल किया गया था। इस तनाव के कारण दोनों देशों के संबंध चार वर्षों तक बिगड़े रहे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जबसे सत्ता में ए हैं, उन्होंने चीन की तीनों प्रमुख सेनाओं के एकीकरण के लिए बड़े सुधार किए हैं। जिनपिंग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) और सैन्य मामलों के आयोग के प्रमुख भी हैं। उन्होंने वास्तविक समय (रियल टाइम) में युद्ध प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया है, ताकि उनकी सेना क्षेत्रीय युद्धों में कामयाबी हासिल कर सके। 


पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट में पीएलए डेली ने अलग-अलग सैन्य शाखाओं के बीच तालमेल के लिए एक प्रणाली बनाने की मांग की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था, कोई भी संघर्ष बिना साझा अभियानों के शुरू नहीं किया जा सकता और कोई भी जीत बिना तालमेल के हासिल नहीं की जा सकती। कोई भी सैन्य शाखा अकेले युद्ध नहीं जीत सकती।
 
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed