फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese figure of 82000 Covid-19 cases not accurate says Nikki Haley

भारतवंशी अमेरिकी नेता निक्की हेली ने कहा, चीन के कोविड-19 संक्रमण संबंधी आंकड़े सही नहीं

Fri, 03 Apr 2020 10:30 AM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 03 Apr 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Chinese figure of 82000 Covid-19 cases not accurate says Nikki Haley
निक्की हेली

भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों संबंधी चीन के आधिकारिक आंकड़ों की सत्यता पर संदेह जताते हुए कहा कि स्पष्ट रूप से ये सटीक नहीं हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यह टिप्पणी उन खबरों के बीच दी है कि सीआईए ने व्हाइट हाउस को चीन द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों पर भरोसा न करने की सलाह दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बुधवार को पत्रकारों से कहा था कि उन्हें चीन के आंकड़ों पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत हेली ने गुरुवार को ट्वीट किया कि चीन जैसे 1.5 अरब की आबादी वाले देश में कोरोना वायरस के केवल 82,000 मामले आए और 3,300 लोगों की मौत हुई। यह साफ तौर पर सच नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिका में संक्रमित लोगों की संख्या गुरुवार को 2,40,000 के पार चली गई और इस संक्रमण के कारण 5800 लोगों की मौत हो गई है। हेली ने कहा कि चीन बाकी दुनिया को विषाणु से लड़ने में मदद करने के बजाए अपनी साख की अधिक चिंता करता है।

ऐसी खबरें आई हैं कि सीआईए चीन में कोविड-19 के आंकड़ों का स्वतंत्र आकलन कर रहा है और उसने व्हाइट हाउस को चीन द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों पर भरोसा न करने की सलाह दी है।


चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, मुख्य भूभाग पर कोविड-19 के कुल 81589 मामले दर्ज किए गए और बुधवार तक इस बीमारी से 3318 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन ने बुधवार को पत्रकारों से कहा था कि चीनी आंकड़ों की पुष्टि करने का कोई तरीका नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed