फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese Communist Party official sentenced to death in Chinas largest corruption case

China: चीन के सबसे बड़े भ्रष्टाचार मामले में कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व नेता दोषी, अदालत ने सुनाई मौत की सजा

Wed, 28 Aug 2024 10:42 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: बशु जैन Updated Wed, 28 Aug 2024 10:42 PM IST
सार

ली जियानपिंग को इनर मंगोलिया की अदालत ने भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, गबन और संगठित अपराध का दोषी माना था। उन्होंने 42 करोड़ अमेरिकी डॉलर का गबन किया था, जो चीन के इतिहास में सबसे बड़ा गबन था।

विज्ञापन
Chinese Communist Party official sentenced to death in Chinas largest corruption case
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन के सबसे बड़े भ्रष्टाचार मामले में कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व नेता दोषी पाए गए हैं। उन्होंने 42 करोड़ अमेरिकी डॉलर का गबन किया है। मामले में इनर मंगोलिया की एक अदालत ने पूर्व नेता ली जियानपिंग को मौत की सजा सुनाई। 

विज्ञापन


चीनी समाचार पोर्टल कैक्सिन ग्लोबल की रिपोर्ट के मुताबिक ली जियानपिंग को इनर मंगोलिया की अदालत ने भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, गबन और संगठित अपराध का दोषी माना। उन्होंने 42 करोड़ अमेरिकी डॉलर का गबन किया था, जो चीन के इतिहास में सबसे बड़ा गबन था। अदालत के फैसले के खिलाफ ली जियानपिंग ने हायर पीपुल्स कोर्ट में अपील की थी। मगर हायर पीपुल्स कोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी। 
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि अब फैसले को अंतिम परीक्षण और अनुमोदन के लिए सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। अदालत ने ली जियानपिंग को द्वेष, गंभीर सामाजिक प्रभाव और अपराधों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए दोषी माना। बताया गया कि 64 वर्षीय ली कुछ साल पहले तक होहोट में एक विशेष आर्थिक क्षेत्र और शहर के जल प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चीनी नौकरशाही में एक मध्य स्तर के स्थानीय अधिकारी थे। उनके भ्रष्ट आचरण और अभियोजन बड़े पैमाने पर जनता के राडार पर थे। 2018 के अंत तक उनके खिलाफ शिकायतें सामने आने लगी थीं। जब शिकायतों की जांच शुरू की गई तो बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया। 

ली ने 2001 से कम्युनिस्ट पार्टी प्रमुख, होहोट जल प्राधिकरण के निदेशक और एक दशक बाद होहोट आर्थिक और तकनीकी विकास क्षेत्र की पार्टी कार्य समिति के सचिव के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निर्माण परियोजनाओं और व्यावसायिक अनुबंधों से लाभ के बदले में 578 मिलियन युआन (लगभग 8.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर) इकट्ठे किए थे। उसने एक आपराधिक सिंडिकेट के नेता के साथ भी करीबी संपर्क बनाए रखा और संगठन की अवैध गतिविधियों को नजरअंदाज किया।


वह भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने के बाद मौत की सजा पाने वाले तीसरे नेता हैं। इससे पहले 2007 में चीन हुआरोंग एसेट मैनेजमेंट कंपनी के पूर्व अध्यक्ष लाई जियाओमिन और शांक्सी प्रांत में लुलियांग के पूर्व उप महापौर झांग झोंगशेंग को मौत की सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed