{"_id":"6779fbceed6a32f72f0620ca","slug":"chinese-aircrafts-naval-vessels-infiltrate-in-taiwan-territory-after-xi-jinping-warning-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taiwan: ताइवान की सीमा में फिर घुसे चीनी विमान और पोत, जिनपिंग ने नए साल पर ही दी थी धमकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Taiwan: ताइवान की सीमा में फिर घुसे चीनी विमान और पोत, जिनपिंग ने नए साल पर ही दी थी धमकी
Sun, 05 Jan 2025 02:14 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:14 PM IST
सार
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'रविवार सुबह छह बजे ताइवान की सीमा के पास उड़ते पांच चीनी विमानों और छह जहाजों के बारे में पता चला। इनमें से चार विमानों ने मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के उत्तरी और दक्षिण पश्चिम एडीआईजेड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
चीन के जहाजों ने ताइवान की सीमा का उल्लंघन किया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन की सेना द्वारा लगातार ताइवान की संप्रभुता का उल्लंघन किया जा रहा है। अब एक बार फिर ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रविवार को भी चीन के पांच विमानों और चीनी नौसेना के छह जहाजों ने ताइवान की सीमा का उल्लंघन किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चार चीनी विमान ताइवान जलडमरूमध्य को पार कर ताइवान के वायु क्षेत्र में प्रवेश कर गए।
शनिवार को भी चीनी विमानों ने ताइवान की सीमा का उल्लंघन किया था
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'रविवार सुबह छह बजे ताइवान की सीमा के पास उड़ते पांच चीनी विमानों और छह जहाजों के बारे में पता चला। इनमें से चार विमानों ने मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के उत्तरी और दक्षिण पश्चिम एडीआईजेड में प्रवेश किया। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसी के अनुसार प्रतिक्रिया देंगे।' इससे पहले शनिवार को भी ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने अपने क्षेत्र के पास पीएलए के पांच विमानों और चीनी नौसेना के सात जहाजों को देखे जाने की बात कही थी। इनमें से तीन विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी एडीआईजेड में प्रवेश कर गए थे। चीन की सेना द्वारा हाल ही में ताइवान की सीमा के आसपास युद्धाभ्यास भी किया गया है। इससे ताइवान की सुरक्षा को लेकर चिंताएं उभर गई हैं।
शी जिनपिंग ने नए साल पर ही दी थी ताइवान को धमकी
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नए साल के मौके पर देश को संबोधित करते हुए ताइवान को चीन के साथ मिलाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की बात कही थी। जिनपिंग ने लगभग धमकी देते हुए कहा कि चीन के साथ ताइवान को मिलने से कोई नहीं रोक सकता और चीन अपनी कोशिशें जारी रखेगा। दरअसल चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, लेकिन ताइवान खुद को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में देखता है। अमेरिका भी ताइवान का समर्थन करता है। यही वजह है कि चीन ने हाल के समय में कई बार ताइवान की सीमा का उल्लंघन कर उसकी संप्रभुता को चुनौती दी है। कई अमेरिकी विशेषज्ञ मानते हैं कि चीन आने वाले समय में ताइवान पर हमला कर उसे जबरन अपने साथ मिलाने की कोशिश कर सकता है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन