फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   ten year prison for write a book on gay relations in china

चीन: गे संबंध पर उपन्यास लिखने के लिए मिली 10 साल की सजा

Tue, 20 Nov 2018 10:34 AM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Tue, 20 Nov 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
ten year prison for write a book on gay relations in china

लिउ नाम की लेखिका को अन्हुई प्रांत की एक अदालत ने पिछले महीने 'अश्लील सामग्री' लिखने और उसे बेचने पर जेल भेजा। 'ऑक्युपेशन' नाम का उपन्यास 'पुरुषों के समलैंगिक संबंधों पर आधारित है, जिसमें उत्पीड़न समेत घटिया सेक्शुअल एक्ट्स के बारे में लिखा गया है।' लेकिन उनकी सजा की अवधि लंबी होने से चीन के सोशल मीडिया पर इसका विरोध किया जा रहा है। बीजिंग न्यूज के अनुसार, इंटरनेट पर तियां यी कहलाने वाली लिउ ने कोर्ट में एक अपील दायर की है। 

विज्ञापन


चीन में पोर्नोग्राफी गैरकानूनी है। स्थानीय समाचार वेबसाइट, वुहू न्यूज के अनुसार, 31 अक्टूबर को लिउ को वुहू के पीपल्स कोर्ट ने 'अश्लील सामग्री' को फायदे के लिए लिखने और बेचने के लिए सजा सुनाई गई। हालांकि सुनवाई के ब्यौरे चीनी मीडिया में इसी हफ्ते सामने आए। लिउ का उपन्यास जब ऑनलाइन माध्यम पर लोकप्रिय होने लगा तो पुलिस अधिकारियों को इसकी खबर दी गई। 
विज्ञापन


सरकारी न्यूज संस्था 'ग्लोबल टाइम्स' के मुताबिक, लिउ की किताब 'ऑक्युपेशन' और अन्य कामुक उपन्यासों की 7,000 से अधिक प्रतियां बिकी, जिस पर उन्हें डेढ़ लाख युआन यानी लगभग 15 लाख 46 हजार रुपये का फायदा हुआ। लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि इसके लिए उन्हें जो सजा दी गई वो बहुत ज्यादा है। सोशल मीडिया अकाउंट वीबो पर एक यूजर ने कहा, ''एक उपन्यास के लिए 10 साल? ये बहुत ज्यादा हो गया।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक यूजर ने 2013 की एक घटना का हवाला दिया, जिसमें एक पूर्व अधिकारी को चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने पर आठ साल की सजा सुनाई गई थी। वीबो पर एक अन्य यूजर ने लिखा, "जो बलात्कार के लिए दोषी पाए गए उन्हें 10 साल से कम की सजा मिलती है। इस लेखिका को 10 साल की सजा मिली। "

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed