{"_id":"14f48bd71915bd5f88416b9732b8fa92","slug":"teacher-raped-and-molested-twenty-six-girls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 लड़कियों का रेप करने के बाद मिली मौत की सजा","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
26 लड़कियों का रेप करने के बाद मिली मौत की सजा
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Sat, 30 May 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
चीन में एक प्राइमरी स्कूल के शिक्षक को 26 लड़कियों से बलात्कार करने पर मौत की सजा दी गई। ये सभी लड़कियां नाबालिग थी।
विज्ञापन
डेलीमेल की एक खबर के मुताबिक उत्तरी-पश्चिमी चीन के गांसू प्रांत के एक प्राईमरी स्कूल के शिक्षक ली जिशुन को तियांशुई इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने शुक्रवार को 26 नाबालिग लड़कियों से बलात्कार करने के जुर्म में मौत की सजा का ऐलान किया।
इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने ली जिशुन को वर्ष 2011-12 में चार से ग्यारह साल की 26 नाबालिग लड़कियों से रेप करने का दोषी ठहराया है।
जीशुन इन नाबालिग लड़कियों को किसी बहाने स्कूल के पास के जंगल में ले जा कर उनका रेप करता था। कोर्ट का कहना था कि ली जिशुन का अपराध जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए उसे मौत की सजा दी गई।
विज्ञापन