फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Sodium Cyanide found in sea near blast side

चीन धमाकाः समुद्र में मिला सोडियम सायनाइड

Tue, 18 Aug 2015 02:03 PM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
Sodium Cyanide found in sea near blast side

चीन के तिआनजिंग बंदरगाह के करीब समुद्र में जहरीला सोडियम सायनाइड पाया गया है। इस जहरीले केमिकल के समुद्र में फैलने के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं, हादसे में तबाह हुए गोदाम में जमा जहरीला केमिकल निकालना विशेषज्ञों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। साथ ही दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 114 तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


स्टेट ऑशीएनिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसओए) के मुताबिक बोहाई खाड़ी के पश्चिमी तट के पास स्थित तिआनजिंग बंदरगाह के पास समुद्र में सोडियम सायनाइड फैल रहा है।

चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिंहुआ के मुताबिक इस जहरीले केमिकल का घनत्व सामान्य मापदंड से कम है, जिसके चलते समुद्री पर्यावरण को किसी तरह का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज 10 किमी दूर तक सुनाई दी

Sodium Cyanide found in sea near blast side

गौरतलब है कि चीन में तिआनजिंग बंदरगाह के करीब हुआ धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 10 किमी दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद चारों ओर अफरा तफरी का माहौल हो गया था।

पीपुल्स डेली के मुताबिक, न्यू बिनहाई इलाके में बने कंटेनर टर्मिनल में रसायन से भरे एक कंटेनर में यह धमाका हुआ। खबरों के मुताबिक, इस कंटेरनर में ज्वलशील और विस्फोटक पदार्थ भरा हुआ था।

धमाका स्थल के पास रहने वाले एक ऑन लाइन यूजर ने कहा कि धमाके के बाद आसमान में लाल रंग की रोशनी छा गई और 10 सेकेंड तक धरती कांपती रहीं।

गौरतलब है कि बीजिंग के दक्षिण-पूर्व में स्थित तिआनजिंग देश का एक अहम बंदरगाह और प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed