{"_id":"586d66a44f1c1ba37815a67c","slug":"record-30-space-mission-this-year-china-will-reached-on-mangal-and-moon","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल रिकॉर्ड 30 स्पेस मिशन भेजेगा चीन, मंगल और चंद्रमा पर भी बनाएगा पहुंच","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
इस साल रिकॉर्ड 30 स्पेस मिशन भेजेगा चीन, मंगल और चंद्रमा पर भी बनाएगा पहुंच
एजेंसी/बीजिंग
Updated Thu, 05 Jan 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन अपने महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत इस वर्ष ‘रिकॉर्ड’ 30 अंतरिक्ष मिशन रवाना करने की योजना बना रहा है। चीन के अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि लॉन्ग मार्च-5 और लॉन्ग मार्च-8 रॉकेट से ये प्रक्षेपण किए जाएंगे।
विज्ञापन
लॉन्ग मार्च-5 चीन का सबसे बड़ा उपग्रह ले जाने वाला रॉकेट है। चीन की सरकारी समाचार सेवा ने बताया कि दक्षिण चीन के हेनान प्रांत में नवंबर में प्रक्षेपण वाहन के सफल परीक्षण से अंतरिक्ष स्टेशन निर्माण का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन
चीन ने हाल में अपने अंतरिक्ष मिशन पर आधिकारिक श्वेत पत्र जारी किया था जिसमें बताया था कि 2018 में चंद्रमा के सुदूर क्षेत्र में एक अंतरिक्ष मिशन उतरेगा जो दुनिया में अपनी तरह का पहला अभियान है और उसी वर्ष मंगल पर भी मिशन भेजा जाएगा। लॉन्ग मार्च कार्यक्रम के महानिदेशक वांग यू ने कहा कि चीन के नई पीढ़ी के कैरियर रॉकेट के लिए 2017 एक महत्वपूर्ण वर्ष है। चीन ने साल 2016 में 22 और साल 2015 में 19 मिशन लॉन्च किए थे।
विज्ञापन