फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Real hair wigs present for patients near cancer hospital in China

20 साल पुरानी दुकान पर यहां कैंसर अस्पताल के पास मरीजों के लिए मौजूद है असली बालों की विग

Sat, 05 May 2018 09:30 PM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Sat, 05 May 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
 Real hair wigs present for patients near cancer hospital in China
विग
चीन के बीजिंग में एक कैंसर अस्पताल के पास बालों की विग की एक ऐसी दुकान है जो कैंसर मरीजों को इलाज के बाद बालों की विग उपलब्ध कराती है। अक्सर कैंसर के मरीजों को कीमोथैरेपी के बाद अपने असली बालों को खोना पड़ता है, ऐसे में यह दुकान उनके लिए वरदान के रूप में है। यहां लोग जिस भी तरह की विग चाहते हैं वैसे उन्हें बड़े ही आसानी से मिल जाती है। 
विज्ञापन


दरअसल वांग फेंग नाम का ये शख्स ज्यादातर विग कैंसर रोगियों के लिए बनाता है। यह दुकान जिले के आसपास के क्षेत्रों में बेहद लोकप्रिय है। वांग के असली बालों की विग बनाने की ये दुकान लगभग 20 वर्ष पुरानी है। यह पहले नाई की दुकान हुआ करती थी, जहां लोग बाल कटवाने आया करते थे।
विज्ञापन


कभी-कभी मरीज भी वांग की दुकान में आया करते थे और सिंथेटिक फाइबर से बनी विग को उनके मन मुताबिक बनाने की मांग किया करते थे। वांग ने कैंसर मरीजों की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए अन्य लोगों की तुलना में कैंसर मरीजों को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया। उसने धीरे-धीरे विग में सिंथेटिक की जगह असली मानव बालों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसके लिए उसने इंसानी बाल बेचने वाले एक कारखाने की मदद ली। जिससे वह अधिक से अधिक असली बाल की खरीद कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वांग के मुताबिक, एक बार एक महिला ने अपनी पुरानी तस्वीर को दिखाते हुए वैसे ही विग की मांग की, जिसे उसने कीमोथैरेपी के बाद खो दिया था। वांग ने महिला के कहे अनुसार उसके पहले की तरह बालों की एक विग तैयार करके दे दी। जिसके बाद महिला ने भावुकता के साथ उसका धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed