फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Raised Mansarovar yatra issue with China says Govt

नाथू ला से होने वाली मानसरोवर यात्रा के मुद्दे पर चीन से हो रही बात: सरकार

Thu, 20 Jul 2017 06:43 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Thu, 20 Jul 2017 06:43 AM IST
विज्ञापन
 Raised Mansarovar yatra issue with China says Govt
विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह - फोटो : amar ujala

लोकसभा में बुधवार को सरकार ने बताया कि सिक्किम के नाथू ला मार्ग से होने वाली मानसरोवर यात्रा के मुद्दे पर सरकार चीन के साथ बातचीत कर रही है। 

विज्ञापन


विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने लिखित जवाब में कहा कि सितंबर 2014 में हुए समझौता ज्ञापन के तहत 2015 से नाथू ला दर्रे से यात्रा का परिचालन शुरू हुआ था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस वर्ष चीन सरकार ने प्रतिकूल शर्तों का हवाला दिया, जिसके बाद यात्रा रद्द कर दी गई। केंद्र सरकार चीन की सरकार के साथ इस मुद्दे पर लगातार बातचीत कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिक्किम सेक्टर के दोकलाम में एक माह पूर्व चीनी सेना के सड़क निर्माण कार्य को भारतीय सैनिकों ने रोक दिया था, जिसके बाद दोनों सेनाओं के बीच तनातनी बढ़ गई और चीन ने नाथू ला से होने वाली मानसरोवर यात्रा रोक दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed