{"_id":"59e9fae14f1c1b9e678b6a5c","slug":"president-xi-jinping-thwarting-a-coup-says-chinese-official","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी अधिकारी का दावा- राष्ट्रपति जिनपिंग ने नाकाम की थी तख्तापलट की कोशिश","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीनी अधिकारी का दावा- राष्ट्रपति जिनपिंग ने नाकाम की थी तख्तापलट की कोशिश
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Fri, 20 Oct 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सरकार के खिलाफ तख्तापलट की कोशिश को नाकाम कर दिया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से घबराए कम्युनिस्ट पार्टी के प्रभावशाली नेताओं ने यह साजिश रची थी।
विज्ञापन
कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के रूप में दूसरा कार्यकाल संभालने जा रहे जिनपिंग ने अपनी सूझबूझ से पार्टी को बड़े खतरे से बचा लिया था। पार्टी के एक बड़े नेता और चाइना सिक्योरिटीज रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमैन ल्यू शियू ने यह सनसनीखेज खुलासा पार्टी की 19वीं कांग्रेस की बैठक से इतर हुई एक चर्चा के दौरान किया।
विज्ञापन
हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार ल्यू ने बताया कि पार्टी के असंतुष्ट नेताओं ने सत्ता हथियाने के लिए यह साजिश रची थी। उनमें पार्टी की पोलित ब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी की सदस्यता के दावेदार सुन झेनसाई और उनकी पत्नी भी शामिल थीं।
विज्ञापन
पढ़ें- CPC में जिनपिंग ने कहा- ताइवान की आजादी की कोशिश नहीं होने देंगे कामयाब
चीन के महानगर चोंगक्विंग के पार्टी प्रमुख झेनसाई और उनकी पत्नी को जिनपिंग ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया। बाद में दोनों को जांचकर्ताओं के हवाले कर दिया गया।
झेनसाई के खिलाफ इस कार्रवाई ने चीन के लोगों को बो शिलाई की याद दिला दी। पांच साल पहले जिनपिंग को चुनौती देने वाले शिलाई फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
झेनसाई के अलावा सुरक्षा प्रमुख झाऊ योंगकांग एवं कई उच्चपदस्थ जनरलों के खिलाफ भी तख्तापलट के मामले में कार्रवाई की गई है। बो शिलाई की तरह झाऊ को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इस बारे में चीन में काफी समय से अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन पहली बार किसी उच्चपदस्थ नेता ने इसकी पुष्टि की है।