{"_id":"59e8354d4f1c1ba7678b690a","slug":"xi-jinping-in-cpc-defeat-taiwan-bid-for-independence","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPC में जिनपिंग ने कहा- ताइवान की आजादी की कोशिश नहीं होने देंगे कामयाब","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
CPC में जिनपिंग ने कहा- ताइवान की आजादी की कोशिश नहीं होने देंगे कामयाब
एजेंसी / बीजिंग
Updated Thu, 19 Oct 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को सीपीसी कांग्रेस में दो टूक कहा कि वह ताइवान की आजादी की किसी भी कोशिश को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने ताइवान के लिए भी ‘एक देश, दो सिस्टम’ मॉडल को अपनाने की बात कही ताकि एकजुटता बरकरार रखी जा सके।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ताइवान में आजादी की मांग बढ़ी है। यही नहीं वहां के राष्ट्रपति ने भी चीन के साथ संबंधों को कम तरजीह देनी शुरू की है। बता दें कि हॉन्ग कॉन्ग और मकाऊ में भी चीन का ‘एक देश, दो सिस्टम’ वाला मॉडल लागू है।
विज्ञापन
पढ़ें: ऐसे चुनती है चीन की जनता अपने देश का राष्ट्रपति?
विज्ञापन
बता दें कि चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की मुख्य बैठक ‘कांग्रेस’ की शुरुआत करते हुए जिनपिंग ने कहा कि चीन अपने वैध हितों को नहीं छोड़ने वाला है।। इसी के साथ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी अपनी शक्तियों को और बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
इसमें शी जिनपिंग के दूसरे कार्यकाल पर मुहर लगाई जाएगी। इसके अलावा पार्टी के संविधान में बदलाव कर शी को माओ त्से तुंग जैसा दर्जा देने पर भी सहमति बनाने की तैयारी है।