फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   pakistan: PM imran khan reached china for first time, will be meeting president Xi Jinping

इमरान चार दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे, मिल सकती है छह अरब डॉलर की मदद

Fri, 02 Nov 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Nov 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
pakistan: PM imran khan reached china for first time, will be meeting president Xi Jinping
इमरान-जिनपिंग

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को चीन से आर्थिक राहत मिल सकती है। खबरों के अनुसार चीन पाकिस्तान को छह अरब डॉलर की मदद दे सकता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने पहले चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को चीन पहुंच गए हैं। इमरान खान यहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत करेंगे। चीन की तरफ से आर्थिक मदद मिलने से पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पर निर्भरता कम हो सकती है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार दोनों नेता एक दूसरे के साथ मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की भी बातचीत करेंगे। जियो टीवी ने खबर दी है कि इस दौरे पर चीन पाकिस्तान को छह अरब डॉलर का आर्थिक पैकेज दे सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की तरफ से 1.5 अरब डॉलर का लोन का प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


साथ ही चीन से पाकिस्तान को आर्थिक गलियारा परियोजना के लिए तीन अरब डॉलर का अतिरिक्त पैकेज मिल सकता है। ये लोन और पैकेज छह अरब डॉलर के पैकेज का ही हिस्सा है। हालांकि इस खबर पर चीन की तरफ से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले पाकिस्तान ने सऊदी अरब, रियाद से भी छह अरब डॉलर का आर्थिक पैकेज प्राप्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed