फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Pakistan is the most influential in China, viewed negatively in Japan: Survey

चीनी मानते हैं पाकिस्तान को एशिया का सबसे प्रभावशाली देशः सर्वे

Tue, 20 Dec 2016 03:16 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Tue, 20 Dec 2016 03:16 AM IST
विज्ञापन
Pakistan is the most influential in China, viewed negatively in Japan: Survey
फाइल फोटो - फोटो : file photo

चीन ने पाकिस्तान को एशिया का सबसे प्रभावशाली देश बताया है और अमेरिका की तुलना में पाकिस्तान को काफी पसंद किया गया। वहीं, जापान, वियतनाम और दक्षिण कोरिया में बीजिंग को निगेटिव रेटिंग दी गई है।

विज्ञापन


चीनी मीडिया द्वारा कराए वैश्विक ऑनलाइन सर्वेक्षण के नतीजों में 2016 में चीन की अंतरराष्ट्रीय छवि और प्रभाव पर ऑनलाइन सर्वे में भाग लेने वाले लोगों में 70 फीसदी से ज्यादा लोगों ने माना कि चीन एक महान शक्ति के रूप में आर्थिक क्षमता को हासिल कर लिया है और 44 से फीसदी से ज्यादा लोग सोचते हैं कि चीन एशिया में सबसे ज्यादा प्रभावशाली देश बन जाएगा और अमेरिका को पीछे छोड़ देगा।
विज्ञापन


यह सर्वे ग्लोबल टाइम्स से संबंध एचयूएक्यूआईयू.कॉम पर ऑनलाइन किया गया है। इस सर्वे में रूस, अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, ब्राजील, जर्मनी केन्या और ऑस्ट्रेलिया समेत 16 देशों के 18 साल से ऊपर 16712 लोगों ने हिस्सा लिया। सर्वे में भारत को शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को ग्लोबल टाइम्स के वेब संस्करण में जारी सर्वे रिपोर्ट में कहा गया कि चीन के अनुकूल राय के बीच पाकिस्तान को पहले नंबर दिया है। यानी चीन में ज्यादातर लोगों का कहना है कि पाकिस्तान एशिया का सबसे प्रभावशाली देश है। बहरहाल, 56.7 फीसदी जापानियों और 52.2 फीसदी वियतनामियों ने कहा कि वे चीन को पसंद नहीं करते हैं जबकि दक्षिण कोरिया के 35.8 लोगों को चीन से नफरत है

'चीन अगले 10 वर्षों में अमेरिका को छोड़ेगा पीछे'

Pakistan is the most influential in China, viewed negatively in Japan: Survey
फाइल फोटो

2015 की तुलना में इस वैश्विक राय में 25.5 फीसदी का इजाफा हुआ है। आपके विचार जानने के लिए एक सवाल पर किस क्षेत्र में चीन ने एक महाशक्ति का दर्जा हासिल कर लिया? सर्वे में हिस्सा लेने वाले 70.3 फीसदी लोगों का जवाब था ‘आर्थिक दक्षता’ के क्षेत्र में, 32 फीसदी से ज्यादा लोगों ने माना ‘सैन्य दक्षता’, 32.6 फीसदी लोगों ने राजनीतिक और कूटनीतिक प्रभाव और 21.7 फीसदी लोगों ने सांस्कृतिक प्रभाव को अपना जवाब बनाया।

विदेशी भागीदारों में 31.8 फीसदी लोगों का मत चीन के पक्ष में गया हालांकि उसके चाहने वालों में पिछले वर्ष की तुलना में 5.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गर्ठ है। सर्वे में 56.6 फीसदी से ज्यादा लोगों ने अमेरिका को सबसे प्रभावशाली देश कहा है और इस फेहरिस्त में 22.7 फीसदी के साथ चीन दूसरे नंबर पर और 10.1 फीसदी के साथ रूस तीसरे नंबर पर है।

हालांकि 44.6 फीसदी लोगों का मानना है कि चीन अगले 10 वर्षों में एशिया में मामलों को निपटा कर सबसे ज्यादा प्रभावशाली देश बन जाएगा और इस मामले में वह अमेरिका को पीछे छोड़ देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed