फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Nepal will deepen relations with China for greater bargaining with India: Oli

भारत के साथ अधिक सौदेबाजी के लिए चीन के साथ संबंध गहरे करेगा नेपाल: ओली

Tue, 20 Feb 2018 06:36 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Tue, 20 Feb 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
Nepal will deepen relations with China for greater bargaining with India: Oli
नई सरकार बनने तक संभालेंगे कार्यभार - फोटो : PTI
नेपाल के नए प्रधानमंत्री केपी ओली ने कहा कि समय के साथ बदलाव को ध्यान में रखते हुए वे अधिक विकल्पों और भारत के साथ अधिक सौदेबाजी के लिए चीन के साथ संबंध गहरे करना चाहते हैं। चीन समर्थित माने जाने वाले ओली ने यह भी कहा कि वह समय को ध्यान में रखते हुए भारत के साथ संबंध नए सिरे से परिभाषित करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय सैन्य बलों में नेपाली सैनिकों के काम करने की स्थापित परंपरा सहित भारत-नेपाल संबंधों के सभी विशेष प्रावधानों की समीक्षा की भी बात कही। 
विज्ञापन


हांग कांग के साउथ चीन मॉर्निग पोस्ट को दिए साक्षात्कार में ओली ने कहा कि हमारे भारत के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं और एक खुली सीमा है। यह सब सही और हम इस संपर्क को आगे भी बढ़ाते रहेंगे लेकिन हम यह नहीं भूल सकते हैं कि हमारे पास दो पड़ोसी हैं। हम किसी एक देश या एक विकल्प पर निर्भर नहीं रह सकते हैं।
विज्ञापन


भारत के साथ संबंध को आगे बढ़ाने की योजना पर ओली ने कहा कि भारत के साथ हमारे रिश्ते हमेशा ही अच्छे रहे हैं। भारत की सत्ता में कुछ ऐसे तत्व हैं जो गलतफहमियां पैदा करते हैं लेकिन भारतीय नेताओं ने हमें आश्वस्त किया है कि भविष्य में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा और हम एक दूसरे की स्वायत्तता का सम्मान करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed