फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Narendra Modi and Xi Jinping will hold 6 meetings in just 24 hours

24 घंटे में PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच होंगी 6 मुलाकातें, यह है पूरा कार्यक्रम

Fri, 27 Apr 2018 11:03 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi and Xi Jinping will hold 6 meetings in just 24 hours
नरेंद्र मोदी

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अनौपचारिक मुलाकात करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन में हैं। दोनों बड़े नेता 24 घंटे के अंदर 6 मुलाकातें करेंगे। इसमें एक मुलाकात ईस्ट लेक की नाव पर भी होगी। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए रणनीतिक और दीर्घकालीन परिप्रेक्ष्य से समीक्षा करेंगे। मोदी के लिए खासतौर से शाकाहारी खाने की व्यवस्थी की गई है। चीन के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


ये है चीन में पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम मोदी की यात्रा की शुरुआत शुक्रवार को भारतीय समयानुसार दोपहर करीब पौने एक और चीनी समयानुसार साढ़े तीन बजे होगी। हुवई प्रोविंसियल म्यूजियम में शी जिनपिंग पीएम का स्वागत करेंगे। शुक्रवार की रात ईस्ट लेक गेस्ट हाउस में जिनपिंग की मेहमान नवाजी में पीएम रात्रि का भोजन करेंगे। शनिवार को ईस्ट लेक गेस्ट हाउस में ही पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच बातचीत होगी। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों नेता बोट राइडिंग करेंगे। उसके बाद लंच का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


मोदी का कहना है कि वह राष्ट्रपति जिनपिंग से द्विपक्षीय एवं वैश्विक महत्व के कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौजूदा एवं भावी परिस्थितियों के मद्देनजर राष्ट्रीय विकास को लेकर अपने दृष्टिकोण एवं प्राथमिकताओं पर भी बात करेंगे। चीन के उप विदेश मंत्री कांग जुआनयू ने कहा कि दोनों नेता आपसी विश्वास बहाल करने और बकाया मुद्दों को हल करने पर सहमति कायम करने की कोशिश करेंगे। सूत्रों के अनुसार यह बैठक मुद्दा आधारित नहीं होगी बल्कि यह दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर एक-दूसरे के नजरिए को समझने के लिए एक रणनीतिक वार्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शी जिनपिंग करेंगे मोदी का अभूतपूर्व स्वागत 

चीन के उप विदेश मंत्री कांग जुआनयू ने कहा है कि चीन अपने स्वागत से भारत को चौंका देगा। मोदी का शानदार रेड कार्पेट स्वागत होगा। कांग के मुताबिक वुहान शहर के अनौपचारिक माहौल को इसलिए चुना गया है ताकि दो दोस्तों के बीच दिल से दिल की बात हो सके। 

पहली बार किसी राष्ट्राध्यक्ष के लिए निकलेंगे बीजिंग से बाहर
यह पहली बाहर होगा जब शी जिनपिंग किसी राष्ट्राध्यक्ष के लिए दो दिन तक राजधानी बीजिंग से बाहर रहेंगे। इससे पहले केवल बहुपक्षीय सम्मेलनों में हिस्सा लेने जिनपिंग बीजिंग से बाहर गए हैं। यह पहली द्विपक्षीय वार्ता है जो बीजिंग से बाहर होगी। इस मुलाकात पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है, जिनपिंग का मोदी के स्वागत के लिए बीजिंग से बाहर जाना अपने आप इस यात्रा के महत्व के बारे में बताता है। 

पूरे दो दिन मोदी के साथ रहेंगे
जिनपिंग इस यात्रा के दौरान दो दिन मोदी के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह खुद ही मोदी का स्वागत भी करेंगे।

मोदी ने जिनपिंग को झुलाया था झूला
सितंबर, 2014 में शी जिनपिंग की भारत यात्रा के समय मोदी उन्हें अपने गृह नगर अहमदाबाद ले गए थे। तीन दिन की यात्रा के दौरान वह महात्मा गांधी के विश्व प्रसिद्ध साबरमती आश्रम गए। जहां जिनपिंग ने चरखा चलाया तो साबरमती रिवर फ्रंट पर मोदी ने उन्हें अपने हाथों से झूला भी झुला दिया था। जिनपिंग इस सम्मान को भूले नहीं होंगे। 


वुहान का चुनाव क्यों
शीर्ष नेताओं की अनौपचारिक वार्ता के लिए वुहान के चुनाव के पीछे कई वजहें हैं। यांगत्सी नदी के किनारे बसा मध्य चीन का यह शहर अपनी झीलों और पार्कों के लिए मशहूर है और अनौपचारिक वार्ता के लिए माकूल माहौल मुहैया कराएगा। इसके अलावा, चीन के महान नेता माओ त्से तुंग इसी शहर में झील के किनारे बने अपने भव्य आवास में विदेशी नेताओं से मिला करते थे। चीनी अधिकारियों के अनुसार इसकी बड़ी वजह यह है कि मोदी अपनी पिछली यात्राओं में चीन के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के शहरों की यात्रा कर चुके हैं लेकिन कभी उन्होंने मध्य चीन के किसी शहर को नहीं देखा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed