फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   journalist is missing in china

चीनी राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग को लेकर पत्र लिखने वाला पत्रकार लापता

Sun, 20 Mar 2016 12:41 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Sun, 20 Mar 2016 12:41 AM IST
सार

  • बीजिंग से हांगकांग जाने के दौरान चीनी पत्रकार जिया जिया हुए गायब

विज्ञापन
journalist is missing in china
- फोटो : Reuters

विस्तार

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस्तीफे की मांग को लेकर एक गुमनाम पत्र लिखने वाले चीनी पत्रकार जिया जिया लापता हो गए हैं। उनके परिजन और वकील ने बताया कि जब जिया जिया हांगकांग जा रहे थे, तभी रास्ते से लापता हो गए। बीबीसी ने वकील यान शिन के हवाले से बताया कि बीजिंग के स्तंभ लेखक 30 वर्षीय जिया जिया से मंगलवार रात से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। वह बीजिंग एयरपोर्ट से अपने विमान से रवाना होने वाले थे। जिया की पत्नी ने भी उनके लापता होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


चीनी राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग को लेकर गुमनाम पत्र प्रकाशित करने को लेकर जिया को उनके एक संपादक दोस्त ने चेताया था। यह गुमनाम पत्र सरकारी साइट में दिख रहा था, लेकिन चुपचाप इसको हटा दिया गया।
विज्ञापन


इसमें लेखक के नाम की जगह ‘रॉयल कम्यूनिस्ट पार्टी समर्थक’ लिखा है। हालांकि जिया ने जोर देकर कहा था कि इस पत्र से उनका कोई लेना देना नहीं हैं। जिनपिंग कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रमुख भी हैं। हांगकांग के अखबार एप्पल डेली के मुताबिक जिया की पत्नी से मंगलवार रात आठ बजे आखिरी बार बातचीत हुई थी। जिया ने अपनी पत्नी को बताया था कि वह हांगकांग के लिए विमान पर सवार होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed