{"_id":"5a9b6f964f1c1b0a7b8ba1db","slug":"it-would-be-clear-soon-that-xi-jinping-will-be-president-of-china-for-lifetime","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में संसद सत्र शुरू, शी के आजीवन राष्ट्रपति बने रहने का रास्ता होगा साफ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन में संसद सत्र शुरू, शी के आजीवन राष्ट्रपति बने रहने का रास्ता होगा साफ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Mar 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
शी जिनपिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में शनिवार को संसद के वार्षिक सत्र की औपचारिक शुरुआत हुई। इस सत्र के दौरान एक संवैधानिक संशोधन को अनुमोदित किए जाने की संभावना है। इसमें राष्ट्रपति पद पर किसी नेता के दो कार्यकाल की सीमा को खत्म करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
अगर इस संवैधानिक संशोधन को मंजूरी मिल जाती है तो शी आजीवन राष्ट्रपति पद पर बने रह सकते हैं। संसद के वार्षिक सत्र के दौरान चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कन्सलटेटिव कॉन्फ्रेंस (सीपीपीसीसी) और विधानमंडल नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के करीब 5000 प्रतिनिधि पूर्ण सत्र आयोजित कर सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की ओर से इस साल के लिए तैयार व्यापक एजेंडे पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
इस साल का सत्र अहमियत रखता है और इसने अच्छा-खासा ध्यान भी खींचा है, क्योंकि कुछ दिनों पहले सीपीसी ने सामूहिक नेतृत्व के दशकों पुराने सिद्धांत को दरकिनार कर राष्ट्रपति एवं उप-राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल की सीमा खत्म करने के संवैधानिक संशोधन को प्रस्तावित किया था।
विज्ञापन
सीपीसी के इस प्रस्ताव ने देश-विदेश में चिंता पैदा कर दी है कि राष्ट्रपति के अलावा सीपीसी एवं सैन्य बलों के अध्यक्ष के पद भी संभाल रहे शी तीसरे कार्यकाल और इससे भी ज्यादा समय तक राष्ट्रपति पद पर बने रह सकते हैं। इससे वह चीन की क्रांति के दिनों में पार्टी संस्थापक माओत्से तुंग को मिली शक्तियों की तरह उनका इस्तेमाल ऐसे कर सकते हैं जिन पर कोई सवाल नहीं उठाए।