फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   India in trouble after Xi Jinping special message for Sri Lanka 

...तो क्या श्रीलंका के जरिए भारत को घेरकर ही मानेग चीन? जिनपिंग ने दिया बड़ा संदेश

Sun, 04 Feb 2018 10:26 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
India in trouble after Xi Jinping special message for Sri Lanka 

चीन की नजर भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका पर है ये तो जगजाहिर है। चीन जिस तरह से श्रीलंका के साथ गहरे रिश्ते बना रहा है साथ ही जिस तरह से वहां पर भारी निवेश कर रहा है भारत उससे पहले ही चिंतित है। 

विज्ञापन


इस बीच राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को कहा कि चीन श्रीलंका के साथ बेहतर रिश्तों के लिए विशेष ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन


जिनपिंग ने श्रीलंका के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि 'हम श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना के साथ काम करने के लिए और दोनों देशों के बीच बेहतर साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है। हमें लंबे समय तक चीन-श्रीलंका के बेहतर रिश्तों के परिणामों के लिए और विकास के लिए पारस्परिक साझेदारी की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि 'चीन और श्रीलंका ने सिल्क रोड इकोनॉमिक बेल्ट और 21वीं सदी की मेरीटाइम सिल्क रोड प्रोजेक्ट में व्यावहारिक सहयोग के जरिए बेहतर परिणाम हासिल किए हैं और उम्मीद है कि आगे भी इस तरह के परिणाम मिलते रहेंगे।

बता दें कि चीन ने एशिया, यूरोप और अफ्रीका को सड़क मार्ग, रेलमार्ग, गैस पाइप लाइन और बंदरगाह से जोड़ने के लिए 'वन बेल्ट, वन रोड (OBOR)' के तहत सिल्क रोड इकोनॉमिक बेल्ट और मैरीटाइम सिल्क रोड परियोजना शुरू की है। जिसका भारत शुरू से विरोध कर रहा है क्योंकि यह भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed