सैन्य आदान-प्रदान को लेकर राजी हुए भारत और चीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोकलम गतिरोध के करीब एक साल बाद भारत और चीन के शीर्ष अधिकारियों ने नौंवी वार्षिक रक्षा एवं सुरक्षा वार्ता का आयोजन किया। इस वार्ता में दोनों देश सैन्य आदान-प्रदान व बातचीत को बढ़ाने पर राजी हुए हैं।
दोनों देशों के रक्षा प्रतिनिधिमंडलों के बीच 13 नवंबर को हुई इस बातचीत में भारत का प्रतिनिधित्व रक्षा सचिव संजय मित्रा ने किया। जबकि चीन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय सैन्य आयोग विभाग के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ ने किया।
सेनाओं के बीच बढ़ा संवाद तो बनी सहमति
भारतीय दूतावास की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान के मुताबिक, दोनों देशों की सेनाओं के बीच विभिन्न स्तरों पर संवाद को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। बातचीत के बाद मित्रा ने बुधवार को चीन के स्टेट काउंसिलर और रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे से भी मुलाकात की।
मित्रा के साथ रक्षा मंत्रालय, भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। दोकलम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच 73 दिनों तक चले गतिरोध के कारण पिछले वर्ष यह वार्षिक वार्ता नहीं हुई थी।