फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   In China 32 crew members missing after oil tanker collides with bulk freighter

चीन: ऑयल टैंकर और मालवाहक जहाज में भिड़ंत, 32 लोग लापता

Sun, 07 Jan 2018 02:30 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jan 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
In China 32 crew members missing after oil tanker collides with bulk freighter
प्रतीकात्मक तस्वीर

चीन में एक ऑयल टैंकर के शनिवार शाम थोक मालवाहक जहाज से टकरा जाने से 32 क्रू मेंबर लापता हो गए। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक पनामा रजिस्टर्ड ऑयल टैंकर के मालवाहक जहाज से टकराने के बाद उसमें आग लग गई।

विज्ञापन


चीनी समुद्री अधिकारियों ने एक सर्च ऑपरेशन चलाया और आठ जहाजों को लापता सदस्यों को ढूंढने के लिए तुरंत मौके पर भेजा। चीन के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने कहा कि पनामा रजिस्टर्ड ऑयल टैंकर और हांग-कांग रजिस्टर्ड मालवाहक जहाज के बीच ये टक्कर शाम को करीब 8 बजे हुई। 
विज्ञापन


रिपोर्टस के मुताबिक टैंकर पर 30 ईरानी और 2 बांग्लादेशी मौजूद थे। ये जहाज ईरान से दक्षिण कोरिया  जा रहा था। मंत्रालय के अनुसार रेस्क्यू किया जा रहा है। चार शिप और तीन क्लीनिंग बोट मौके पर भेजे गए हैं। 21 चाइनीज नागरिकों को बीती रात रेस्क्यू कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: उत्तर कोरिया मसले पर नरम पड़े ट्रंप, बोले- किम जोंग से बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार

रिपब्लिक ऑफ कोरिया ने भी एक गार्ड शिप और एक हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed