फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump Said, I Am Ready To Talk With North Korean Leader Kim Jong

उत्तर कोरिया मसले पर नरम पड़े ट्रंप, बोले- किम जोंग से बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार

Sun, 07 Jan 2018 12:08 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jan 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump Said, I Am Ready To Talk With North Korean Leader Kim Jong

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। लेकिन इस जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। जिससे आने वाले समय में दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध पर लगाम लगाई जा सके। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले साल ट्रंप ने अमेरिकी डिप्लोमेट की उत्तर कोरिया के साथ बातचीत की पहल की आलोचना की थी और कहा था कि उत्तर कोरिया के साथ बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने हालही में कहा कि मैं बातचीत करने में विश्वास रखता हूं और मैं ऐसा जरूर करूंगा। मुझे बातचीत करने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन अगर किसी तरह की बातचीत शर्त के साथ होगी तो वह उसमें हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: US की सख्ती से डरे पाक का ऐलान- आतंकियों की मदद करने वालों को होगी 10 साल की जेल 

नए साल में भी अमेरिका और उत्तर कोरिया की तल्खी साफ दिखाई दी थी। एक ओर जहां नए साल के मौके पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की परमाणु शक्ति ही उसकी सच्चाई है और उसके हाथों में परमाणु बम का बटन है।

वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने नोर्थ कोरिया को जवाब देते हुए कहा था कि मेरे डेस्क पर हमेशा न्यूक्लियर बटन रहता है जो ज्यादा बड़ा है और ज्यादा पावरफुल भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed