फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   foreign minister of china Wang Yi said even Himalayas cant stop China

भारत के साथ अच्छे रिश्ते को लेकर चीन बोला- हाथी और ड्रैगन लड़ाई छोड़ साथ-साथ नृत्य करें

Thu, 08 Mar 2018 03:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Updated Thu, 08 Mar 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
foreign minister of china Wang Yi said even Himalayas cant stop China
वांग यी

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को कहा कि चीन और भारत को अपने मानसिक संकोच को छोड़ने और आपसी मतभेदों को दूर करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां तक कि हिमालय भी दोनों देशों के दोस्ताना रिश्ते को रोक नहीं सकता है यदि उनके बीच राजनीतिक विश्वास है। भारत-चीन के रिश्तों को लेकर वांग ने टिप्पणी सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कीं।

विज्ञापन


जब वांग से पूछा गया कि दोकलम सहित पिछले साल कई मुद्दों को लेकर भारत के साथ चीन के तनावपूर्ण रिश्तों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- कुछ परीक्षण और कठिनाइयों के बावजूद, भारत और चीन के रिश्तों को लगातार बढ़ना है। चीनी ड्रैगन और भारतीय हाथी को आपस में लड़ाई करने के बजाय एक-दूसरे के साथ डांस करना चाहिए। चीन का यह बयान बताता है कि वह भारत की लगातार बढ़ती ताकत को समझ रहा है।
विज्ञापन


द्वीपक्षीय वार्ता पिछले साल कई मामलों की वजह से प्रभावित हुए थे। जिसमें दोकलम गतिरोध, चीन-पाकिस्तान का इकोनॉमिक कॉरिडोर विवाद, चीन द्वारा संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान बेस्ड आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने में अड़ंगा लगाने और भारत की परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में एंट्री करने से रोक लगाना शामिल है। दोकलाम में भारत और चीनी सेना के बीच 73 दिनों तक गतिरोध जारी रहा। यह गतिरोध 28 अगस्त को तब खत्म हुआ था जब चीन ने रोड बनाने का काम चिकन नेक कॉरिडोर में रोक दिया था। इस कॉरिडोर पर भूटान अपना दावा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वांग ने हालांकि कहा कि दोनों देशों को अपने मानसिक संकोच को छोड़ने, अपने मतभेदों का प्रबंधन करने और एक दूसरे के साथ मिलना चाहिए। चीन अपने अधिकारों और वैध हितों का समर्थन कर रहा है और भारत के साथ अपने संबंधों को बनाए रखने का ख्याल रख रहा है। भारत और चीन के नेताओं के पास भविष्य के रिश्तों को बनाए रखने के लिए रणनीतिक दृष्टि है। यदि चीन और भारत मिल जाते हैं तो एक और एक मिलकर दो की बजाए ग्यारह बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed