{"_id":"5c221803bdec2257043b7eae","slug":"five-people-die-in-china-after-hijacked-bus-crashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत बस से कुचलकर आठ व्यक्तियों की मौत, 22 अन्य घायल","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
अपहृत बस से कुचलकर आठ व्यक्तियों की मौत, 22 अन्य घायल
Tue, 25 Dec 2018 05:16 PM IST
संदीप भट्ट
भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 25 Dec 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
दक्षिणपूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में मंगलवार को एक अपहृत बस ने राहगीरों को कुचल दिया जिससे इस हादसे में एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम आठ व्यक्तियों की मौत हो गई और 22 अन्य जख्मी हो गए। एक व्यक्ति ने चाकू से बस के चालक पर हमला किया।
विज्ञापन
सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक यह घटना फुजियान प्रांत के लोंगयान में हुई । संवाद समिति ने बताया कि बस को हाईजैक कर लिया गया था । सरकारी टेलीविजन चैनल सीजीटीएन ने ट्वीट किया, ‘‘आठ व्यक्तियों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।’’
विज्ञापन
एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है जिसके पास चाकू था। जांच जारी है। पुलिस ने हमलावर की पहचान अभी तक नहीं की है। चीन में हाल के वर्षों में इस तरह के हमले हुए हैं। पूर्व की घटनाओं में स्कूली बसों को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन