{"_id":"58049e204f1c1b592c702a83","slug":"earthquake-shook-china-kinggi","type":"story","status":"publish","title_hn":"6.4 तीव्रता के भूकंप से हिला चीन का किंगघई","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
6.4 तीव्रता के भूकंप से हिला चीन का किंगघई
टीम डीजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Oct 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
चीन के उत्तर पश्चिमी प्रांत किंगघई में सोमवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमरीकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक़ रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई थी। इसका केंद्र ज़मीन में 32 किमी की गहराई पर था। फिलहाल अभी तक भूकंप से किसी के जानमाल के नुक़सान की जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन समाचार एजेंसियों के अनुसार इसकी तीव्रता को देखते हुए नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन