फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   display of authority on sikkim's doklam china says its a chinese cattle place to india and bhutan

सिक्किम बॉर्डर विवाद: डोकलाम पर हक जमाने के लिए चीन ने चली नई चाल

Sat, 01 Jul 2017 11:34 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 01 Jul 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
display of authority on sikkim's doklam china says its a chinese cattle place to india and bhutan

सिक्किम-भूटान-तिब्बत ट्राई जंक्शन के डोकालाम इलाके को लेकर उठा विवाद थम नहीं रहा है। चीन ने अब इस इलाके पर अपना हक जमाने के लिए एक और दलील दी है. उसने अपने इतिहास का हवाला देते हुए कहा है कि इस इलाके को तिब्बती पारंपरिक चाराग्रह के लिए इस्तेमाल करते आए हैं।

विज्ञापन


चीन के विदेश प्रवक्ता लू कांग ने भूटान के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लंबे समय से भूटान के लोग इस इलाके में मवेशी चराने के लिए इजाजत लेते रहे हैं। चीन इसी ऐतिहासिक दलील का अब इस्तेमाल कर रहा हो।
विज्ञापन


माना जाता है कि चीन हर बार इस दलील को उठा देता है, फिर चाहे वो अरुणाचल, जापान या साउथ चाईना सी का सीमा विवाद क्यों न हो। दरअसल, चीनी सेना ने डोकलाम में सड़क निर्माण का काम करना शुरू कर दिया, लेकिन इस पर भूटान ने आपत्ति जताई। इस बीच भारत ने भी चीन के इस कदम का कहीं-न-कहीं विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत से नाराज चीन ने भारतीय सेना पर आरोप लगा दिया कि  वे रोड बनाने में दिक्कत पैदा कर रहे हैं और इसीलिए चीनी सेना ने भारतीय सेना के बंकर तोड़ दिए। साथ ही चीन ने भारतीयों जवानों पर घुसपैठ का आरोप भी लगाया। इसके जवाब में भारत ने करीब 3000 सैनिक वहां तैनात कर दिए और कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नाथुला रास्ते को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed