फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   around three thousand soliders deployed on sikkim border after dispute emerge between indo-china

बदमिजाज चीन पर भड़के भारत ने कहा- बॉर्डर पर कार्रवाई सुरक्षा पर गंभीर खतरा

Sat, 01 Jul 2017 08:16 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 01 Jul 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
around three thousand soliders deployed on sikkim border after dispute emerge between indo-china
बॉर्डर पर कार्रवाई सुरक्षा पर गंभीर खतरा - फोटो : ScoopWhoop

भारत और चीन के बीच सड़क निर्माण को लेकर सीमा पर उठा तनाव थम नहीं रहा है। भारत की ओर से सिक्किम बॉर्डर पर 3000 सैनिक तैनात कर दिए गए और भारत ने ये भी साफ कर दिया कि इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत सरकार ने कहा है कि बॉर्डर पर चीनी कार्रवाई बिल्कुल बर्दास्त नहीं की जाएगी। ये भारत के लिए गंभीर खतरा है। 

विज्ञापन


दरअसल, बॉर्डर पर तनाव के बाद दोनों देशों ने सिक्किम-भूटान-तिब्बत ट्राई जंक्शन पर सैनिक तैनात कर दिए गए और ऐसा कई सालों बाद देखा जा रहा है। बॉर्डर पर चीन के तनातनी पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वो चीन की ओर से किए जा रहे बदलावों को गंभीरता से ले रहा है। 

विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक चीन को इस बारे में जानकारी दे दी गई है कि सड़क निर्माण से भारत की सिक्योरिटी पर असर पड़ेगा। इस बीच चीनी मीडिया की ओर से बयान आया है कि वे दोनों देशों को सीमा विवाद सुलझाने के लिए संवाद की जरूरत है। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी कहा है कि इस मसले पर बातचीत होनी जरूरी है।


विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में ये भी कहा गया है कि भारत चीन के साथ सीमा विवाद बढ़ाने के मूड में नहीं है, वो इसे बातचीत के जरिए खत्म करना चाहता है। वहीं चीनी मीडिया के मुताबिक चीन ने भी बातचीत के रास्ते खोलने की बात कही है।
बता दें कि चीन ने भारतीय सेना के बंकर तोड़े और उसने भारतीय सैनिकों पर घुसपैठ का आरोप भी लगया है। बॉर्डर पर गरमा-गरमी का माहौल बना हुआ है और इसलिए आर्मी चीफ बिपिन रावत खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। 

सूत्रों के मुताबिक उन्होंने खुद गुरुवार को गंगटोक में 17 माउंटेन डिविजन और कलीमपोंग में 27 माउंटेन डिविजन के हेडक्वॉटर का दौरा किया। दरअसल, पूर्वी सिक्किम बॉर्डर पर तैनात किए गए 3000 सैनिक इसी 17 माउंटेन डिविजन के अंतर्गत आते हैं। आर्मी ने बिगड़े माहौल पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है, लेकिन सूत्रों की माने तो डोका ला जनरल इलाके में हालात काफी गंभीर हैं।

चीन से भूटान भी है नाराज!

around three thousand soliders deployed on sikkim border after dispute emerge between indo-china

दोनों सेनाओं की ओर से फ्लैग मीटिंग्स को भी नकार दिया गया है। चीन की ओर से बढ़ती नापाक कोशिशों का भूटान को भी एहसास होने लगा है, इसलिए उसने भी डिमार्च जारी कर दी है। भारत और चीन के बीच तनाव के कई कारण है, जिसकी शुरुआत चीन का क्लास-40 रोड बना।

चीन बॉर्डर पर रोड का निर्माण कर रहा है, ताकि उसके 40 टन तक के ट्रकों को आने-जाने में मदद मिल सके।

इस बीच चीन ने भारतीय सैनिकों पर घुसपैठ का आरोप लगाया और भारतीय सेना के बंकर भी तोड़ दिए। चीन की नाराजगी का असर कैलाश मानसरोवर पर भी पड़ा है। चीन ने यात्रा पर जाने वाले रास्ते नाथू-ला दरे को भी ब्लॉक कर दिया है। इस वजह से यात्रियों के जत्थे को वापस लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed