फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Christian group said Chinese government is destroying crosses and burning bibles in all province

चीन में रहने वाले ईसाई समुदाय की बढ़ी मुश्किलें, प्रार्थना करने के लिए नहीं बची कोई जगह

Sat, 15 Sep 2018 02:34 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
Christian group said Chinese government is destroying crosses and burning bibles in all province

चीन की सरकार बीजिंग और दूसरे क्षेत्रों में रहने वाले ईसाईयों के प्राचीन इलाकों को ढहाने का अभियान तेज कर दिया है। इसकी वजह से हेनान प्रांत में रहने वाले रोमन कैथोलिकों समुदाय के पास प्रार्थना करने के लिए कोई जगह नहीं बची है। सरकार ईसाईयों के क्रॉस को नष्ट कर रही है, बाइबिल जला रही है, चर्च बंद कर रही है और उसके अनुनायियों से अपनी आस्था को त्यागने वाले कागजात पर हस्ताक्षर करने का आदेश दे रही है। यह कहना है पादरियों और चीन के धर्म पर नजर रखने वाले समूह का।

विज्ञापन


मध्य चीन में कैथोलिक चर्च के बाहर लगे एक सरकारी साइन बोर्ड पर बच्चों को प्रार्थना में नहीं शामिल होने की चेतावनी दी गई है। 'अवैध' चर्च गिराए जा रहे हैं। पादरी अपने समुदाय के लोगों की निजी सूचना अधिकारियों को दे रहे हैं। चीन में ईसाईयों के लिए फिलहाल इसी तरह का माहौल बना हुआ है। यह अभियान और तेज होता जा रहा है। 
विज्ञापन


सन 1951 में वेटिकन और बीजिंग के आपसी संबंध कटु हो गए थे हालांकि अब उनमें सुधार आया है और बीजिंग के बिशप की नियुक्ति के अधिकार को लेकर जारी विवाद अब कुछ सुलझता दिख रहा है। इस विवाद के चलते चीन के करीब 1,20,00,000 कैथोलिक दो समूहों में बंट गए हैं। एक समूह जो सरकार द्वारा मंजूर धर्माधिकारी को मानता है और दूसरा वह जो रोम समर्थक चर्च के स्वीकृत नियमों को मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्च के शीर्ष पर से क्रॉस हटा लिए गए हैं, मुद्रित धार्मिक सामग्रियों और पवित्र चीजों को जब्त कर लिया गया है और चर्च द्वारा चलाए जाने वाले केजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। चर्च से राष्ट्रीय झंडा फहराने और संविधान को प्रदर्शित करने को कहा गया है जबकि सार्वजनिक स्थानों से धार्मिक प्रतिमाओं को हटाने को कहा गया है। (भाषा से इनपुट)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed