{"_id":"4cd6e416-fe41-11e1-a185-d4ae52ba91ad","slug":"chinese-vice-president-xi-jinping-goes-traceless","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कहां हैं चीन के उपराष्ट्रपति शि जिनपिंग?","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
आखिर कहां हैं चीन के उपराष्ट्रपति शि जिनपिंग?
बीजिंग/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 14 Sep 2012 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के उपराष्ट्रपति शि जिनपिंग पिछले कुछ दिनों से कम्यूनिस्ट पार्टी के कई अहम बैठकों और द्विपक्षीय भेंट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इस कारण मीडिया में चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के संभावित नेता शि जिनपिंग के भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक सत्ता संघर्ष के चलते सप्ताह भर के अंदर दूसरे देशों से चीन गए नेताओं के साथ शि जिनपिंग की चार मुलाकातें रद्द की गई हैं। उनकी अनुपस्थितियों को लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही उनके बीमार होने की सूचना दी गई है।
पिछले हफ्ते चीन के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान में कहा गया था कि चीन दौरे पर आ रहे डेनमार्क के प्रधानमंत्री के साथ शि जिनपिंग की भेंट होनी है। अब चीनी विदेश मंत्रालय इस बात से इंकार किया है कि ये मुलाक़ात कभी तय भी हुई थी। इससे पहले शि जिनपिंग चीन दौरे पर पहुंची अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से भी मुलाकात नहीं की थी। साथ ही रूस और सिंगापुर से आए प्रतिनिधि मंडलों से भी शि जिनपिंग की भेंट नहीं हो पाई थी।
उल्लेखनीय है कि इसी साल अमेरिकी दौरे पर गए उपराष्ट्रपति शि जिनपिंग को राष्ट्राध्यक्ष की तरह महत्व दिया गया था। इसके बाद चर्चा थी कि शि जिनपिंग को अगले महीने होने वाली पार्टी कांग्रेस में देश का भावी नेता घोषित किया जाएगा। लेकिन जिस पार्टी कांग्रेस में शि जिनपिंग को भावी नेता घोषित किया जाना था उसकी तारीख़ की कोई घोषणा अबतक नहीं हुई है, जिसने पार्टी में सत्ता संघर्ष की बात को और हवा दे दिया है।
विज्ञापन
इसी साल चीन को एक बहुत बड़े राजनीतिक स्कैंडल का सामना करना पड़ा है। पार्टी में तेज़ी से उभर रहे नेता बो शिलाई की पत्नी की एक ब्रितानी व्यापारी की हत्या में शामिल होने की बात सामने आई थी और उन्हें इसके लिए गिरफ्तार किया गया था।