फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese scientists identify genetic pathway in ageing

अब बढ़ती उम्र से न हो परेशान, चीनी वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला हल

Sat, 11 Nov 2017 03:10 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Sat, 11 Nov 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
Chinese scientists identify genetic pathway in ageing

 चीनी वैज्ञानिकों ने उम्र बढ़ने का पहला आनुवंशिक कारण खोज निकाला है। सरकारी मीडिया की खबर के अनुसार इस खोज से मनुष्यों में बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने की राह में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


चाइना डेली की खबर के अनुसार वैज्ञानिक ने एक कीड़े पर अध्ययन के बाद एक निश्चित न्यूरोपेपटाइड कोडिंग जीन और उसके संग्राहक जीन के संयोजन के बारे में जानकारी हासिल की। ये संयोजन ‘लंबी उम्र संबंधी जीन’ के तनाव प्रतिक्रिया को नियंत्रित करता है। ये जीन ही बढ़ती उम्र के प्रभाग को नियंत्रित करता है। 
विज्ञापन


चीनी एकेडमी ऑफ साइंसेज के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस के दल के प्रमुख शोधकर्ता काई शिकिंग ने कहा कि यदि हम भविष्य में इन जीन्स संबंधी शोध को लेकर आगे बढ़ते हैं तो मनुष्य के स्वस्थ जीवन का विस्तार हो सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार कोडिंग जीन का अधिक सक्रिय होना और संग्राहक जीन का मजबूत होने के कारण ही मनुष्य में बढ़ती उम्र के प्रभाव तेजी से बढ़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- चीन की आबादी पर बुढ़ापा हावी, 2050 तक 30% लोगों की उम्र होगी 60 के पार

पांच साल के अधिक समय तक हुआ यह शोध बृहस्पतिवार को जर्नल नेचर नें प्रकाशित हुआ। शोधकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह वैश्विक जनसंख्या की औसत उम्र तेजी से बढ़ रही है ऐसे में बढ़ती उम्र की दर के आनुवंशिक रहस्य को खोजना बहुत महत्वपूर्ण है। बढ़ती उम्र के कारण ही कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियों का बड़ा खतरा है। 

मशरूम से बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मिलेगी मदद

Chinese scientists identify genetic pathway in ageing

 मशरूम को भोजन में शामिल करने से बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है। एक शोध में यह दावा किया गया है।  अमेरिका के पेंसिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रॉबर्ट बीलमैन का कहना है कि मशरूम में अधिक मात्रा में एर्गोथियोनीन और ग्लूटाथियोन एंटी ऑक्सीडेंट होता है। ये दोनों एंटी ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने और बेहतर स्वास्थ्य में मददगार होते हैं।

रॉबर्ट का कहना है कि शरीर भोजन का प्रयोग ऊर्जा के लिए करता है तब इस प्रक्रिया में कुछ मुक्त कणों (फ्री रेडिकल्स) के कारण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी होता है। मुक्त कण,  बिना समूह वाले इलेक्ट्रॉन के साथ ऑक्सीजन के अणु होते हैं। ये अत्यधिक क्रियाशील अणु होने के कारण कोशिकाओं, प्रोटीन और यहां तक की डीएनए को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में मशरूम में मौजूद एंटी ऑक्सीडेट की मदद से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचा जा सकता है। यह शोध जर्नल फूड कैमिस्ट्री में प्रकाशित हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed