फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese President Xi Jinping & North Korea's Kim Jong Un met in China's Dalian

अमेरिकी राष्ट्रपति से पहले किम जोंग की जिनपिंग से मुलाकात, ट्रंप बोले 'वाह'

Tue, 08 May 2018 06:27 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 08 May 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
Chinese President Xi Jinping & North Korea's Kim Jong Un met in China's Dalian

चीनी मीडिया के हवाले से खबर है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने चीन के डालियान में मुलाकात की है। इस मुलाकात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को किम से मिलने के लिए बधाई देते हुए कहा है कि इससे उत्तर कोरिया के प्रति दुनिया का विश्वास बढ़ेगा।  

विज्ञापन

 


बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहुप्रतीक्षित मुलाकात जून में सिंगापुर में हो सकती है। दक्षिण कोरिया के अखबार चोसुन इल्बो ने सोमवार को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया था। ट्रंप ने भी पिछले हफ्ते अमेरिका में रैली के दौरान कहा था कि किम से उनकी मुलाकात की जगह और तारीख तय हो गई है। हम जल्द इसकी घोषणा करेंगे। हालांकि इसकी विस्तृत जानकार उन्होंने नहीं दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप और किम के बीच यह पहली बैठक होगी। चोसुन इल्बो ने एक राजनयिक सूत्र के हवाले से यह दावा किया। सूत्र ने ट्रंप और उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के बीच हुई बातचीत के आधार पर यह जानकारी दी थी। बोल्टन ने पिछले हफ्ते वार्ता की तारीख और जगह के मुद्दे पर दक्षिण कोरियाई समकक्ष चुंग इयू यांग से भी मुलाकात की थी। 


रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर में दोनों नेताओं की मुलाकात की संभावना बढ़ गई है क्योंकि इस महीने 25 तारीख को व्हाइट हाउस में ट्रंप और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन की वार्ता तय हो चुकी है। इससे पहले दक्षिण कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाल ने भी सिंगापुर में मुलाकात की संभावना का दावा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed