फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   chinese media says western media favour india, as it became victim in their context

दुनिया से मिल रहे सपोर्ट पर चिढ़ा चीनी मीडिया, बोला- भारत कर रहा पीड़ित होने का ढोंग

Tue, 01 Aug 2017 02:11 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented By- अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 01 Aug 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
chinese media says western media favour india, as it became victim in their context

अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा भारत को मिल रहे सपोर्ट को देखते हुए चीनी मीडिया एक बार फिर से चिढ़ गया है। डोकलाम मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया भारत को सपोर्ट कर रहा है, जिसके बाद चीनी मीडिया ने एक बार फिर आग उगलना शुरू किया है। चीन की सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने पश्चिम मीडिया पर भारत का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


चीनी मीडिया का कहना है कि चुकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है इसलिए पश्चिमी मीडिया डोकलाम मुद्दे पर भारत का पक्ष ले रही है। मंगलवार को चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपे एक ओपिनियन में कहा गया कि भारत चीन के मुकाबले कमजोर है इसलिए लोग सहानुभूति के तौर पर उसका सपोर्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


लेख में आगे लिखा गया है कि पश्चिम देशों की मीडिया में भारत की छवि एक पीड़ित की है, जिसे चीन दबा रहा है। हालांकि भारत गलत तरीके से चीनी सीमा में घुस आया है, जबकि ये सीमा विवाद चीन और भूटान के बीच है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका पर लगाया जंग भड़काने का आरोप

chinese media says western media favour india, as it became victim in their context

गौरतलब है कि इससे पहले भी चीनी मीडिया भारत के सपोर्ट को लेकर पश्चिमी मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल चुका है। इससे पहले अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन एग्जामिनर में भारत के सपोर्ट में एक लेख छपा था। जिसेक बाद चीनी मीडिया ने अमेरिका पर भारत और चीन के बीच युद्ध भड़काने का आरोप लगाया है। 

अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन एग्जामिनर में 'ट्रंप मस्ट सपोर्ट इंडिया अगेन्स्ट चाइना' नाम से एक लेख छपा था। जिसमें कहा गया था कि अमेरिका चीन के खिलाफ भारत को सपोर्ट जरूर करेगा। भारत और अमेरिका एक महत्वपूर्ण संबंध साझा करते हैं। चीनी के बढ़ते कदम से निपटने के लिए अमेरिका भारत की मदद जरूर करेगा। 

यह लेख चीनी सरकार के आधिकारिक अखबार ग्लोबल टाइम्स को नागवारा गुजरा। जिसके बाद ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में कहा गया कि अमेरिका हर विवाद में अपनी टांग अड़ाना चाहता है और शायद ही कभी विवाद खत्म करने में मदद करता है। 

ग्लोबल टाइम्स में वॉशिंटन एग्जामिनर में छपे लेख की आलोचना की गई है। चीनी अखबार में कहा गया कि पश्चिम में कई ऐसी ताकतें है जो भारत और चीन के बीच युद्ध भड़काना चाहती है। जिससे वह बिना कुछ किए अपना फायदा निकाल सकें। अमेरिका इसी नीति को दक्षिण चीन सागर में लागू कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed