फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   chinese media calls for sikkim independence from india

चीनी मीडिया बोला- सिक्किम को कराओ भारत से आजाद, भूटान में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं

Thu, 06 Jul 2017 12:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 06 Jul 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
chinese media calls for sikkim independence from india

भारत और चीन सीमा पर चल रहे विवाद के बीच चीनी अखबार ने सिक्किम को 'आजाद' कराने और भारत से अलग करने की बात कही है। साथ ही चीनी मीडिया का कहना है कि बीजिंग को विश्व के सामने सीमा संधियों के उल्लंखन को लेकर रैली करनी चाहिए और नई दिल्ली को भूटान पर दबाव डालने से भी रोकना चाहिए। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच सिक्किम बॉर्डर पर तनातनी चल रही है। चीन ने भारतीय सैनिकों पर चीनी सेना में घुसने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि भारतीय सैनिकों ने चीनी सीमा में घुसकर डोकलाम में चल रहे रोड निर्माण कार्य को रोका है। वहीं इस क्षेत्र पर भूटान अपना अधिकार बता रहा है। 
विज्ञापन


भारत भूटान के इस दावे का समर्थन कर रहा है। भारत का कहाना है कि चीन भूटान की सीमा में रोड निर्माण कर रहा है। जिससे उसके सीमा की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। दोनों देशों के बीच इस बात को लेकर बीते एक महीने से गहमागहमी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को राज्य रक्षा मंत्री सुभाष भाम्रे ने कहा कि सिक्किम-भूटान-तिब्बत तिराहे पर चल रहा विवाद केवल कूटनीतिक तरीके से हल किया जा सकता है। हम यहीं चाहते हैं। जबकि गुरुवार को चीन के राजनीतिक सलाहकार ली या ने कहा कि भारतीय सेना को पीछे हटना होगा। वह सुरक्षा के नाम पर किसी अन्य देश की सीमा में नहीं घुस सकता। भारत और चीन के बीच बातचीत के लिए यह पहली शर्त है। 


इसके साथ ही चीनी अखबार ने दावा किया है कि चीन ने डोकलाम सीमा के पास सैन्य अभ्यास किया है, जिसमें 96बी टैंक का इस्तेमाल किया गया। अखबार ने यह भी कहा है कि यह अभ्यास भारत की गलतफहमी दूर करने के लिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed