{"_id":"599efb9b4f1c1bf7148b476e","slug":"chinese-foreign-ministry-said-india-says-something-does-something","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोकलाम विवाद पर चीन फिर बौखलाया, बोला- 'भारत कहता कुछ है, करता कुछ है'","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
डोकलाम विवाद पर चीन फिर बौखलाया, बोला- 'भारत कहता कुछ है, करता कुछ है'
बीबीसी, हिंदी
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
Hua Chunying
भारत-चीन के बीच विवादित जगह पर भारत के सड़क बनाने की योजना की खबर पर चीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय मीडिया में आई खबरों पर जवाब देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ छुनइंग ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऐसा लगता है कि भारत ने खुद को ही थप्पड़ जड़ दिया है और इससे पता चलता है कि सीमा के मसले पर भारत कहता कुछ है और करता कुछ है।
विज्ञापन
भारतीय अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने दावा किया था कि देश के गृह मंत्रालय ने पैंगॉन्ग झील से बीस किलोमीटर की दूरी पर सड़क निर्माण को मंजूरी दी है। हुआ ने आरोप लगाया कि चीन सुरक्षा चिंताओं के हवाले से चीन के सड़क निर्माण में बाधाएं डालता था लेकिन अब उसकी योजना से उसकी कथनी-करनी में अंतर साबित हुआ है।
विज्ञापन
पढ़ें: भारत में बसे अपने नागरिकों को चीन ने जारी की एडवाइजरी- सुरक्षा के लिए रहें चौकन्ने
विज्ञापन
चीनी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भारत के इस फैसले से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ेगा। जून से ही डोकलाम के विवादित क्षेत्र में चीन के सड़क बनाने की कोशिशों को लेकर दोनों सेनाएं आमने-सामने हैं। चीन उसे अपनी जमीन बताता है, जबकि भारत उस पर भूटान के दावे के साथ खड़ा है और उसका कहना है कि वह रणनीतिक तौर पर अहम क्षेत्र में सड़क बनने नहीं दे सकता।
हुआ छुनइंग ने कहा, भारतीय पक्ष हाल के दिनों में करीब से चीन की सड़क बनाने की कोशिशों के पीछे लगा है. लेकिन भारत ने अपनी गतिविधियों से ही यह साबित किया है कि वो कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। उन्होंने कहा, उस क्षेत्र में भारत की ओर से मौजूदा सड़क निर्माण वहां शांति और स्थिरता के लिए हितकर नहीं है।
पढ़ें: चीन की गीदड़भभकी, बोला- अगर हम भारत में घुस गए तो होगी परेशानी