फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese Foreign Minister Wang Yi says China and India have great potential for cooperation

BRICS: पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले बोला चीन, आपसी सहयोग के लिए काफी संभावनाएं

Thu, 31 Aug 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Thu, 31 Aug 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Chinese Foreign Minister Wang Yi says China and India have great potential for cooperation

ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर के पहले सप्ताह में चीन जाएंगे। डोकलाम समाधान के ठीक बाद पीएम मोदी का यह दौरा कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा है। चीन भी इस बात को बखूबी समझता है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से ठीक पहले चीन ने भारत को लेकर कहा कि दोनों देशों में आपसी सहयोग को लेकर काफी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन


आपसी सहयोग के लिए काफी संभावनाएं
पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले चीन ने भारत को लेकर नरम रुख अख्तियार किया है। ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर हो रही प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन और भारत के बीच आपसी सहयोग के लिए काफी संभावनाएं हैं। वांग ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि भारत और चीन एक साथ मिलकर एशिया को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें:- डोकलाम: नहीं गई ड्रैगन की हेकड़ी, चीनी मंत्री ने दी भारत को नसीहत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डोकलाम विवाद को लेकर वांग ने कहा कि कि हमें पूरा यकीन है कि भारत इस घटना से सबक लेगा और भविष्य में इस तरह की स्थिति पैदा होने से रोकेगा। उन्होंने कहा कि यह दो बड़े देशों के लिए यह काफी सामान्य बात है कि उनकी बातचीत में समस्याएं हों। इससे पहले चीन ने उम्मीद जताई थी कि शियामेन में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका) सम्मेलन की सफलता के लिए सभी देश अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे

पढ़ें:- डोकलाम समाधान के बाद ब्रिक्स सम्मेलन के लिए चीन जाएंगे पीएम मोदी


आपको बता दें कि डोकलाम सीमा विवाद का समाधान होने के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन का दौरा करेंगे। खबरों के मुताबिक डोकलाम विवाद को लेकर ही भारत यह तय नहीं कर रहा था कि सितंबर में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी चीन जाएंगे या नहीं। बता दें कि 9वां ब्रिक्स सम्मेलन 3 से 5 सितंबर तक चीन के शियामेन में होने वाला है।

म्यांमार का भी दौरा करेंगे पीएम मोदी
इसके साथ ही पीएम मोदी म्यांमार के राष्ट्रपति यू ह्टिन क्याव के आमंत्रण पर 5 से 7 सितंबर तक म्यांमार का भी दौरा करेंगे। आपको बता दें कि हाल ही में म्यांमार में हुई हिंसा पर भारत ने गंभीर चिंता जताई थी।

ब्रिक्स बनी विवाद के हल की वजह
चीन में होने वाला ब्रिक्स सम्मेलन ही डोकलाम विवाद के हल की असली वजह माना जा रहा है। चीन नहीं चाहता था इतने बड़े और इतने महत्वपूर्ण सम्मेलन में डोकलाम विवाद के कारण तनावपूर्ण माहौल बने। भले ही रूस ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन ब्रिक्स के अन्य सदस्य देशों से भारत के रिश्ते बेहद मधुर हैं। दक्षिण चीन सागर विवाद के कारण चीन की अंतरराष्ट्रीय छवि वैसे भी बहुत खराब हो चुकी है। ऐसे में चीन अपनी मेजबानी में हो रहे सम्मेलन में अपनी छवि को और नहीं बिगाड़ना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed