फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese firm forced workers to eat bitter guard

टार्गेट पूरा न करने पर कर्मचारियों को खाने पड़े कड़वे करेले

Sun, 24 Jul 2016 01:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Chinese firm forced workers to eat bitter guard
करेला ख्‍ााती म‌ह‌िला

एक चीनी कंपनी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया में काफी कुछ लिखा जा रहा है। कंपनी ने अपने 40 कर्मचारियों को बीते महीने कच्चा करेला खाने की सजा दी, क्योंकि कर्मचारियों ने अपना टार्गेट पूरा नहीं किया था। करेला खाने के दौरान जिन्होंने इसके कड़वे होने कारण थूका, उनके मुंह में जबरदस्ती करेला ठूंसा गया।

विज्ञापन


कंपनी का नाम लेशेंग डेकोरेशंस कारपोरेशन है। चीनी मीडिया के मुताबिक, सोशल मीडिया साइट वीचैट पर जो तस्वीर शेयर की जा रही हैं, वह 16 जून की हैं। कंपनी इस तरह की शारीरिक यातनाएं देने के लिए चर्चित है। इसमें पुशअप्स से लेकर दौड़ तक लगवाई जाती है।
विज्ञापन


कुछ कर्मचारियों ने ऐसा करने में असमर्थता जताई थी, जिसके बाद कर्मचारियों को कच्चे करेले खाने के लिए कहा गया। कर्मचारियों के मुताबिक, मैनेजमेंट ने जानबूझकर बड़े और ज्यादा कच्चे करेले मंगवाए थे। इससे पहले भी इस कंपनी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक बॉस आठ कर्मचारियों को छड़ी लेकर पीट रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर 2015 में भी कंपनी ने अपने कई कर्मचारियों को सार्वजनिक जगह पर घुटनों के बल चलवाया था। हालांकि कुछ मामलों में कंपनी ने अपने अधिकारियों पर कार्रवाई भी की है। लेकिन इस ताजा घटनाक्रम के बाद कंपनी के 50 से ज्यादा नए कर्मचारी रिजाइन कर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed