फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China will provide the necessary support to Pakistan to tide over the present financial crisis

चीन ने दोहराई पाकिस्तान का समर्थन करने की बात, 16 समझौतों पर किए हस्ताक्षर

Sat, 03 Nov 2018 02:54 PM IST
भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग Updated Sat, 03 Nov 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
China will provide the necessary support to Pakistan to tide over the present financial crisis
इमरान खान- ली क्विंग

पाकिस्तान को वर्तमान आर्थिक संकट से उबारने के लिए चीन उसे ‘जरूरी मदद’ उपलब्ध कराएगा। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह बात कही। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीने प्रधानमंत्री ली क्विंग से मुलाकात की और रणनीतिक रिश्तों को मजबूत बनाने पर चर्चा की। इसके बाद दोनों देशों ने 16 करार पर हस्ताक्षर किये।

विज्ञापन


इमरान खान अपनी पहली चीन यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे। उनकी इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच कई अरब डॉलर के सीपीईसी को लेकर मतभेदों को दूर करना है। इसके अलावा वह ‘मित्र देशों’ से संपर्क कर रहा है ताकि उसे कड़े शर्तों पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से राहत राशि नहीं लेनी पड़े। खान का स्वागत करते हुए क्विंग ने कहा, 'आप कह सकते हैं कि चीन और पाकिस्तान हर वक्त के साझीदार हैं।'
विज्ञापन


क्विंग ने कहा, 'हमारे बीच बहुत अधिक राजनीतिक विश्वास है और सभी क्षेत्रों में करीबी सहयोग संबंध है। चीन अपनी विदेश नीति के तहत हमेशा से पाकिस्तान को प्राथमिकता देता आया है। आपकी यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्विंग को धन्यवाद देते हुए खान ने कहा, '2013 में सीपीईसी केवल एक विचार था और तब से अब तक दोनों देशों के रिश्ते में अधिक गहराई आयी है। अब यह जमीन पर उतर चुका है। पाकिस्तान के लोगों को यह परिकल्पना पसंद आयी है।' खान ने कहा कि उनका देश चीन में प्रगति और निवेश को आमंत्रित करने के अवसर देखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed