फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China will launch three hundred communication satellites

300 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा चीन, जीपीएस को टक्कर देने की भी कर रहा तैयारी

Tue, 17 Jul 2018 04:23 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Tue, 17 Jul 2018 04:23 AM IST
विज्ञापन
China will launch three hundred communication satellites

दुनिया भर में संचार सेवाएं मुहैया कराने के लिए चीन ने 300 ‘लो ऑर्बिट’ उपग्रहों का प्रक्षेपण करने की योजना बनाई है। सरकारी मीडिया के मुताबिक, 300 उपग्रहों में से पहली सीरीज इस साल के अंत में प्रक्षेपित होगी। इसका नाम ‘होंगयान’ उपग्रह समूह है। 

विज्ञापन


सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने कहा है कि मध्य चीन के हुनान प्रांत के चांगशा में ‘हुनान कॉमर्शियल एविएशन स्पेस एंड मरीन इक्विपमेंट फोरम’ में बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, ये सेटेलाइट चीन द्वारा डिजाइन और लांच किए जाने वाले ‘लो ऑर्बिट’ (निम्न कक्षीय) संचार उपग्रहों का पहला समूह होंगे। इन उपग्रहों से मजबूत सिग्नल मिलेंगे साथ ही चीन को आपदा राहत कार्यों में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

     
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने फरवरी में अपनी रिपोर्ट में इस कदम की जानकारी दी थी। ‘चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन’ के हवाले से कहा गया था कि चीन इस साल ‘होंगयान’ उपग्रह समूह का प्रक्षेपण करने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीपीएस को टक्कर देने के लिए बीडीएस बना रहा चीन

चीन पहले से ही अमेरिका के ‘ग्लोबल पोजिशिनिंग सिस्टम’ (जीपीएस) के जवाब में खुद का उपग्रह निगरानी तंत्र ‘बेइदू नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम’ (बीडीएस) विकसित कर रहा है। चीन सैन्य कार्यों में जीपीएस पर निर्भरता को कम करने के लिए बीडीएस का इस्तेमाल करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed