{"_id":"584333424f1c1bd823de5e7f","slug":"china-to-cut-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी सेना में होगी कटौती, राष्ट्रपति ने किया एलान ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीनी सेना में होगी कटौती, राष्ट्रपति ने किया एलान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 04 Dec 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति
- फोटो : Getty
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को 23 लाख सैनिकों वाली दुनिया की सबसे बड़ी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में कटौती करने और उनकी मुकाबला क्षमताओं में सुधार करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
जिनपिंग ने पिछले साल पीएलए से तीन लाख सैनिक कम किए जाने का एलान किया था। सैन्य सुधार पर दो दिनी सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिनपिंग ने कहा कि चीन को सैन्य बलों की संख्या बढ़ाने की बजाय तकनीक पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। यह अहम और अपरिहार्य बदलाव है। हमें अवसरों को भुनाना चाहिए और यह सफलता के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
जिनपिंग शक्तिशाली केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के अध्यक्ष भी हैं। सीएमसी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की समग्र आलाकमान है। चीन के राष्ट्रपति ने सैन्य सुधार के जरिये सैनिक संख्या में कटौती और संरचना के अनुकूलन और सैनिकों की मुकाबले क्षमताओं में सुधार पर जोर दिया।
विज्ञापन