फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China tightens rules for online news providers

चीन इंटरनेट पर और सख्त, अब खबरों पर भी होगा सरकारी पहरा

Thu, 04 May 2017 11:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 04 May 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
China tightens rules for online news providers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : WordPress
चीन ने ऑनलाइन न्यूज प्रोवाइरडर्स पर सख्ती दिखाने हुए नए इटंरनेट रेग्युलेशन जारी किए हैं। इस कदम के साथ ही इंटरनेट पर दिखाई जाने वाली खबरों पर सत्ता काबिज कॉम्युनिस्ट पार्टी का न सिर्फ कंट्रोल बढ़ेगा, बल्कि देश की इंटरनेट नीति भी और कड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन


चीन में सत्तारूढ़ पार्टी ने संवेदनशील राजनैतिक खबरों को सेंसर करने का विशाल तंत्र तैयार किया है। चीन का तर्क है कि इस तरह की रोक राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी हैं। अपने कंटेंट और संवेदनशीलता के चलते इन साइट्स पर रोक लगा दी जाएगी। इन्हें विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए ही खोला जा सकता है, जो सरकार के कड़े कंट्रोल में है। बता दें की चीन में फेसबुक और ट्विटर पर भी पाबंदी है।
विज्ञापन


साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइन (सीएसी) के नए नियम 1 जून से लागू होंगे। इनके अनुसार पार्टी यह तय करेगी कि कौन इंटरनेट पर क्या लिखेगा। इसके साथ ही सरकार, अर्थव्यवस्था, सेना, विदेश नीति और सामाजिक मुद्दों पर खबर चुनने और प्रकाशित करने वाली सभी वेबसाइट्स, एप्स, फोरम्स, ब्लॉग, माइक्रोब्लॉग्स, सोशल मीडिया अकाइउंट्स, लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए लाइसेंस जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसी ने कहा कि ऑनलाइन न्यूज प्रदान करने वालों को 'सही सरकारी मार्गदर्शन' और 'समाजवाद' की सही समझ होनी जरूरी है। बिजनेस और संपादन को अलग रखा जाना चाहिए। निजी फंडिंग वाली वेबसाइट्स को रिपोर्टिंग की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा चीन अगले साल अपनी एन्साइक्लोपीडिया लॉन्च करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed