{"_id":"5909f9b34f1c1b4a634417b6","slug":"china-to-launch-its-own-encyclopedia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना इनसाइक्लोपीडिया लॉन्च करेगा चीन","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
अपना इनसाइक्लोपीडिया लॉन्च करेगा चीन
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट
Updated Wed, 03 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन अगले साल अपना ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया लॉन्च करने जा रहा है। विकीपीडिया को चुनौती देते हुए ड्रैगन अपने इंटरनेट यूजरों के लिए सूचना का देसी स्रोत तैयार करना चाहता है। उसे आशंका है कि विदेशी प्रभाव में देशवासी भ्रष्ट होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में वह ‘कल्चरल ग्रेट वॉल’ खड़ी करना चाहता है। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज की वेबसाइट पर पिछले महीने प्रकाशित प्रोजेक्ट के कार्यकारी संपादक यांग मुझी के बयान के अनुसार, चीन पर अपना इनसाइक्लोपीडिया लिखने का दबाव है जिससे जनता के विचारों को सही दिशा दी जा सके।
विज्ञापन
पिछले साल अपने एक लेख में उन्होंने चीन में उपलब्ध विकीपीडिया और ब्रिटेन की इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका को संभावित प्रतिद्वंद्वी बताते हुए कहा था कि प्रोजेक्ट का उद्देश्य इनसे आगे निकलना है। इस प्रोजेक्ट के लिए 20 हजार से ज्यादा विद्वानों और शिक्षाविदों को सूचीबद्ध किया गया है। चीन में 70 करोड़ से ज्यादा इंटरनेट यूजर हैं।
विज्ञापन