{"_id":"59b7b6d94f1c1bec7f8b644d","slug":"china-said-can-not-share-brahmaputra-data-with-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के साथ ब्रह्मपुत्र नदी का डाटा शेयर नहीं करेगा चीन, नाथुला दर्रा पर बातचीत को तैयार ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
भारत के साथ ब्रह्मपुत्र नदी का डाटा शेयर नहीं करेगा चीन, नाथुला दर्रा पर बातचीत को तैयार
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Tue, 12 Sep 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
Geng Shuang
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने मंगलवार को कहा कि वह भारत के साथ ब्रह्मपुत्र नदी के हाइड्रोलॉजिकल डाटा को साझा नहीं कर सकता। यह वह समय है जब तिब्बत में डाटा कलेक्शन स्टेशन को अपग्रेड किया जा रहा है। हालांकि चीन ने यह भी कहा कि वह सिक्किम में नाथुला दर्रा को दोबारा से शुरू करने के लिये भारत से बातचीत जारी रखेगा।
विज्ञापन
पढ़ें: चीन को चैलेंज: इंडोनेशिया ने दक्षिण चीन सागर को बताया अपना हिस्सा
विज्ञापन
यह बातचीत भारतीय तीर्थयात्रियों की कैलाश मानसरोवर की यात्रा को तिब्बत में जारी रखने को लेकर होगी जोकि डोकलाम गतिरोध के कारण जून में रोक दी गयी थी। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने कहा कि हम काफी समय से भारत के साथ रिवर डाटा पर सहयोग कर रहे हैं लेकिन चीन की तरफ से इस स्टेशन को अपग्रेड और नया किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समय ऐसी परिस्थितियां नहीं हैं कि हम नदी का सही डाटा जमा कर सकें। जेंग ने कहा, हमें बताया गया कि चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर डाटा उपलब्ध करवायेगा और इस पर बातचीत को डोकलाम गतिरोध की वजह से रोका गया था।
पढ़ें: ब्रिटेन और फ्रांस के बाद अब चीन में भी नहीं बिकेंगी पेट्रोल, डीजल कारें
उन्होंने कहा कि हम इस समस्या पर बाद में विचार करेंगे। जब जेंग ये यह पूछा गया कि क्या भारत को जल विज्ञान संबंधी डाटा को बांटने के बारे में सूचित नहीं किया गया है, उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक भारतीय पक्ष इसके बारे में जानता है।