{"_id":"59b705be4f1c1bf67f8b60e7","slug":"after-the-uk-and-france-petrol-and-diesel-cars-will-not-sell-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन और फ्रांस के बाद अब चीन में भी नहीं बिकेंगी पेट्रोल, डीजल कारें ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ब्रिटेन और फ्रांस के बाद अब चीन में भी नहीं बिकेंगी पेट्रोल, डीजल कारें
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
Updated Tue, 12 Sep 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
चीन दुनिया का शीर्ष ऑटोमोबाइल बाजार है। इसके बावजूद वह वायु प्रदूषण रोकने और यातायात पर प्रतिबंध लगाने के लिए अपने यहां पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री और उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
चीन की योजना इलेक्ट्रिक और सोलर कारों के उत्पादन और बिक्री को बढ़ाने की है। सप्ताह के अंत में ऑटोमोबाइल मंच को संबोधित करते हुए चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री शिन गुआबिन ने कहा कि बीजिंग ने जीवाश्म ईंधन कारों के उत्पादन और बिक्री को समाप्त करने के लिए एक समय सारिणी पर शोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
हालांकि इसके लिए अभी कोई समयसीमा तय नहीं है। इस क्षेत्र में विकास और उपायों में बदलाव से गहरा प्रभाव आएगा। चीन ने भी फ्रांस और ब्रिटेन की राहों पर चलने का फैसला किया है, जिन्होंने पहले ही अपने यहां सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों को इलेक्ट्रिक और सोलर कारों के निर्माण का निर्देश जारी कर दिया है और फेज आउट चरणबद्ध तरीके से पेट्रोल और डीजल कारों के उत्पादन और बिक्री को बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन