फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China refuses entry to around 50 Indian pilgrims who were scheduled to travel to Kailash Mansarovar

अड़ियल चीन ने रोकी कैलाश मानसरोवर यात्रा, 50 भारतीय तीर्थयात्रियों को प्रवेश देने से इनकार

Sat, 24 Jun 2017 09:00 AM IST
एजेंसी/गंगटोक/नई दिल्ली
एजेंसी/गंगटोक/नई दिल्ली Updated Sat, 24 Jun 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
China refuses entry to around 50 Indian pilgrims who were scheduled to travel to Kailash Mansarovar
- फोटो : अमर उजाला

चीन ने बारिश और भूस्खलन की वजह से सिक्किम के नाथुला दर्रा के रास्ते कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए 50 भारतीय तीर्थयात्रियों को प्रवेश देने से इनकार कर दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही भारत ने इस मुद्दे को बीजिंग के समक्ष उठाया है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने एक सवाल के जवाब में शुक्रवार को कहा कि मानसरोवर यात्रियों को नाथुला दर्रे से गुजरने में कुछ परेशानियां हुई हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले को चीन के समक्ष उठाया गया है और इस पर दोनों पक्षों में चर्चा हुई है। गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच सीपीईसी और भारत के एनएसजी सदस्यता के दावे समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर तनाव है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मानसरोवर की यात्रा पर गए 47 यात्रियों और संपर्क अधिकारियों को रोक दिया गया है, क्योंकि लगातार बारिश और भूस्खलन की वजह से चीनी क्षेत्र की सड़क बह गई है। भारतीय तीर्थयात्रियों से कहा गया है कि उन्हें आगे जाने की इजाजत मौसम और सड़क की हालत में सुधार के बाद दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed