फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China protested on Dalai Lama's invitation

बौद्ध सम्मेलन में दलाई लामा को बुलाने पर बौखलाया चीन, कहा-बिगड़ सकते हैं संबंध

Mon, 20 Mar 2017 10:27 PM IST
amarujala.com, presented By: आनंद/ रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com, presented By: आनंद/ रोहित कुमार पोरवाल Updated Mon, 20 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
China protested on Dalai Lama's invitation
दलाई लामा - फोटो : अमर उजाला

भारत द्वारा बिहार में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में निर्वासित तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा को आमंत्रित करने पर चीन बौखला गया है। अपनी बौखलाहट दिखाते हुए चीन ने सोमवार को भारत को धमकी तक दे डाली। उसने कहा कि यदि भारत द्विपक्षीय संबंधों को बनाए रखना चाहता तो उसे चीन की मुख्य चिंताओं के खिलाफ नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भाईचारा और शांति की बड़ी मिसाल है भारत: दलाईलामा
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनीइंग ने कहा कि हाल के दिनों में भारत की तरफ से चीन के मजबूत प्रतिनिधित्व और कड़े विरोध को दरकिनार किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा बौद्ध धर्म पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 14 वें दलाईलामा को बुलाने की ओर संकेत करते हुए चीन ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भारत के इस कदम से चीन पूरी तरह से असंतुष्ट है और इसका कड़ा विरोध करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चीन क्यों डर रहा है, मैं तो प्रेम बांटता हूं: दलाईलामा

दलाई लामा को लेकर ये है चीन की चिंता

China protested on Dalai Lama's invitation
शी जिनपिंग - फोटो : file photo

चुनीइंग ने कहा कि हमने भारत से निवेदन किया है कि वे दलाईलामा समूह के चीन-विरोधी विभाजनकारी व्यवहार को समझें। वहीं, उन्होंने भारत से तिब्बत और उससे जुड़े सवालों पर अपनी बात पर कायम रहने को भी कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत को चाहिए कि वह चीन की मुख्य चिंताओं को समझ और भारत-चीन के मुख्य द्विपक्षीय संबंधों को हल्के में ना लेते हुए फिर से उन्हें खराब ना होने दे।

दरअसल, बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में 17 मार्च को 81 वर्षीय दलाईलामा ने बौद्ध धर्म पर आयोजित एक सम्मेलन का उद्घाटन किया था। ‘21वीं शताब्दी में बौद्ध धर्म’ नाम के इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु और विद्वान छात्र शामिल होते हैं। इससे पहले इसी महीने चीन ने भारत द्वारा दलाईलामा को अरुणाचल प्रदेश आने के लिए निमंत्रण देने पर चीन ने आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed