फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China praised Pakistan over Terror funding

आतंकी फंडिंग रोकने में नाकाम पाक की चीन ने की तारीफ, बोला- आतंकवाद पर लगा रहा लगाम 

Fri, 29 Jun 2018 05:19 PM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Fri, 29 Jun 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
China praised Pakistan over Terror funding
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) द्वारा पाकिस्तान को आतंकी फंडिंग रोकने में नाकाम रहने पर ग्रे लिस्ट में डाले जाने के मामले में चीन ने कोई टिप्पणी नहीं लेकिन उसकी तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में पाक की जोरदार कोशिशों और कुर्बानियों का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि हम एफएटीएफ के फैसले पर कुछ नहीं कहेंगे लेकिन पाकिस्तान के आतंक रोधी प्रयासों की न सिर्फ चीन ने बल्कि दुनिया के कई देशों ने सराहना की है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एफएटीएफ के फैसले को निष्पक्ष ढंग से देखना चाहिए। 
विज्ञापन


बता दें कि आतंकी फंडिंग का रास्ता रोकने के लिए पाकिस्तान द्वारा पेश 26 सूत्री कार्ययोजना के बावजूद एफएटीएफ ने उसे ग्रे लिस्ट में डालने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाले जाने से उसकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है, जो पहले से ही खस्ताहाल है। पाकिस्तान ने इस लिस्ट से बचने के लिए तमाम कोशिशें की लेकिन सफल नहीं हुआ। मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था को मनी लांड्रिंग एवं आतंकी फंडिंग के खतरों से बचाने के लिए 1989 में एफएटीएफ की स्थापना की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed